{"_id":"5c3a2a07bdec2273767268d8","slug":"vhp-central-vice-president-challenged-amit-shah-to-entry-in-dhram-sansad-in-kumbh-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप उपाध्यक्ष ने अमित शाह को दी चुनौती, बोले- धर्मसंसद को नहीं बनने देंगे राजनीति का अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप उपाध्यक्ष ने अमित शाह को दी चुनौती, बोले- धर्मसंसद को नहीं बनने देंगे राजनीति का अखाड़ा
Sat, 12 Jan 2019 11:25 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा है कि श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार इसके निर्माण को लेकर अब अध्यादेश लाए। इसमें अब लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए। संत भी चाहते हैं कि मंदिर निर्माण की तिथि का एलान हो। प्रयाग की धरती पर इस माह होने वाली विहिप की धर्मसंसद का यह मुख्य एजेंडा भी है।
विज्ञापन
कुंभ मेला क्षेत्र में शनिवार को संवाददाताओं से चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर को लेकर कोर्ट में तारीख पर तारीख ही आ रही है। अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। कहा कि 31 जनवरी और एक फरवरी को आयोजित धर्म संसद में राममंदिर निर्माण, गंगा की निर्मलता व गायों की रक्षा के साथ कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। शिविर में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 18 एवं 19 जनवरी और युवा संतों का सम्मेलन 29 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
‘अमित शाह को धर्मसंसद में प्रवेश नहीं’
एक सवाल के जवाब में चंपत राय ने कहा कि धर्मसंसद को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। धर्मसंसद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आते हैं तो उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हाथ जोड़कर उनसे वहां से चले जाने को कहा जाएगा।
विज्ञापन