फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Veronica, who came from Russia, created mehndi in Piya's name, will take seven rounds today

प्रतापगढ :  रूस से आईं वेरोनिका ने पिया के नाम की रचाई मेहंदी, आज लेगी सात फेरे

Sun, 12 Feb 2023 09:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 09:44 AM IST
सार

बेल्हा के अमित सिंह से शादी रचाने आई रूस से आईं वेरोनिका रविवार को वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लेंगी। दोनों प्रेमी युगल हिंदू रीति- रिवाज के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे। शनिवार को मांगलिक गीतों के बीच मेहंदी की रस्म निभाई गई।

विज्ञापन
Veronica, who came from Russia, created mehndi in Piya's name, will take seven rounds today
प्रतापगढ़ में रूस से आई वेरानिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेल्हा के अमित सिंह से शादी रचाने आई रूस से आईं वेरोनिका रविवार को वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लेंगी। दोनों प्रेमी युगल हिंदू रीति- रिवाज के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे। शनिवार को मांगलिक गीतों के बीच मेहंदी की रस्म निभाई गई। वेरोनिका ने अपने हाथों में अपने प्रेमी अमित सिंह के नाम की मेहंदी रचाई। दिनभर दोनों के परिवारीजन शादी की तैयारियों में जुटे रहे।। इससे कॉलोनी में हर्षोउल्लास का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन


शहर के सियाराम काॅलोनी के रहने वाले दिनेश सिंह के बेटे अमित सिंह की दिल्ली में नौकरी के दौरान वेरोनिका से दोस्ती हुई थी। वेरोनिका भी वहीं नौकरी करती थीं। दोनों के बीच दोस्ती और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
विज्ञापन


12 फरवरी रविवार को वैदिक मंत्रों के बीच दोनों सात फेरे लेंगे। वेरोनिका अपने परिवार के साथ रूस से बेल्हा आई है। शनिवार को दोनों परिवार के बीच वेरोनिका ने मांगलिक गीतों के बीच मेहंदी लगवाई। देर रात तक वेरोनिका की सहेलियां पारंपरिक गीतों पर थिरकतीं रहीं। सखी की शादी में शामिल होने का उत्साह देखते ही बन रहा था। रविवार को शहर के एक शादी घर में दोनों सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साड़ी, लहंगा व चुनरी में दिखी वेरोनिका की सहेलियां
वेरोनिका की सहेलियों ने शादी की खास तैयारी की है। उन्होंने भी शादी के लिए साड़ी, लहंगा, चुनरी खरीदी है। शनिवार को मेहंदी की रस्म के दौरान सभी देशी भारतीय परिधायों में दिखीं। हिंदू- रीति- रिवाज के बारे में जानकारी करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed