{"_id":"63a16e9bb55d5e49de768d57","slug":"vehicle-running-in-governor-anandiben-convoy-suddenly-overturned-no-casualties","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: राज्यपाल आनंदीबेन के काफिले में चल रहा वाहन अचानक पलटा, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: राज्यपाल आनंदीबेन के काफिले में चल रहा वाहन अचानक पलटा, कोई हताहत नहीं
Tue, 20 Dec 2022 01:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 20 Dec 2022 01:49 PM IST
सार
रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से लौटते समय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के काफिले में चल रहा वाहन अचानक पलट गया हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के काफिले में शामिल गाड़ी सब्जी मंडी तिराहे के पास पलट गई। कोई हताहत नहीं। सभी सुरक्षित हैं। राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से लौटते समय मिर्जापुर राज मार्केट सब्जी मंडी तिराहे के पास काफिले में मौजूद गाड़ी अचानक पलट गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों वा साथ चल रही गाड़ियों में मौजूद लोगों में तत्काल गाड़ी को सीधा किया। काफिला एक मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ गया। जो गाड़ी पलटी थी उस पर एडीएम मजिस्ट्रेट लिखा था। इसमे से निकलकर एक अधिकारी दूसरे वाहन में बैठकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि काफिले के बीच में अचानक एक स्कूटी सवार आ गया। जिसके चलते ड्राइवर ने पावर ब्रेक मार दिया। गाड़ी पलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। आनन-फानन में लोगों ने वाहन में बैठे अधिकारी को बाहर निकाल कर दूसरे वाहन में बैठाकर रवाना किया। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और वाहन को सीधा किया।
विज्ञापन