फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vehicle involved in the escort of cabinet minister Ashutosh Tandon overturned in Nawabganj, many injured

नवाबगंज में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के एस्कार्ट में शामिल वाहन पलटा, कई घायल

Sat, 10 Apr 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Vehicle involved in the escort of cabinet minister Ashutosh Tandon overturned in Nawabganj, many injured
prayagraj news : मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी पलटने से हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : prayagraj
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का एस्कार्ट वाहन शुक्रवार की सुबह लखनऊ से वाराणसी जाने के दौरान नवाबगंज के अंधियारी गांव के पास पलट गया। हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। दुर्घटना में कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए, जबकि बाइक सवार को भी काफी चोटें आईं। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए फाफामऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। मंत्री का वाहन आगे निकल गया था, बाद में उन्हें फोन से हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन शुक्रवार सुबह लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रहे थे।

लगभग 11 बजे नवाबगंज के अंधियारी गांव के सामने मंत्री की कार के पीछे चल रहे एस्कार्ट वाहन के सामने एक बाइक सवार उल्टी दिशा से आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने तेजी से स्टेयरिंग घुमाई। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक भी एस्कार्ट वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में एस्कार्ट  वाहन चालक राम प्रकाश, सिपाही राम बाबू और मिथिलेश सिंह घायल हो गए। बाइक सवार चंद्रभूषण निवासी सेरांव को भी काफी चोटें आईं। घटना के समय मंत्री की गाड़ी काफी आगे निकल गई थी। बाद में उन्हें फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed