जन आहार में अब 45 नहीं 70 रुपये में शाकाहारी भोजन, मांसाहारी के भी दाम बढ़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्रियों पर महंगाई की मार पड़ी है। ट्रेन के अंदर खाद्य सामग्री के दाम बढ़ाए जाने के बाद अब इलाहाबाद जंक्शन समेत एनसीआर जोन के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के जन आहार केंद्रों पर भी खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दी गईं हैं। 45 रुपये में मिलने वाला शाकाहारी भोजन अब 70 रुपये में मिलने लगा है। यह व्यवस्था लागू भी हो चुकी है। चर्चा है कि आने वाले दिनों में 15 रुपये में मिलने वाले जनता खाने के दाम में भी बढ़ोतरी की सकती है।
पिछले दिनों ही रेलवे बोर्ड की ओर से सर्कुलर निकाल कर खाने का दाम बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी। बोर्ड के इस सर्कुलर के बाद ट्रेनों के साथ ही प्रमुख स्टेशनों के जन आहार, फूड प्लाजा में मिलने वाले भोजन का रेट आईआरसीटीसी को 15 दिन के भीतर बढ़ाना था, जो उसने अब बढ़ा दिया है। इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल आदि प्रमुख स्टेशन आईआरसीटीसी लखनऊ कार्यालय के अधीन है। इन स्टेशनों के जन आहार केंद्र पर मिलने वाले भोजन का दाम बढ़ा दिया गया है।
इसके तहत शाकाहारी नाश्ते के लिए अब 25 की बजाय 35 रुपये, मांसाहारी नाश्ते के लिए 30 की बजाय 45 रुपये यात्रियों को देने होंगे। शाकाहारी भोजन का दाम भी 45 की बजाय अब 70 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा मांसाहारी भोजन भी 50 की बजाय यात्रियों को 80 रुपये में मिलेगा। आईआरसीटीसी लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने जन आहार और ट्रेनों में मिलने वाले भोजन और नाश्ते के दाम में वृद्धि की पुष्टि की है।
स्टेशन पर भी लें अब चिकन करी का स्वाद
रेलवे बोर्ड ने पहली बार अपने चिकन करी, चिकन बिरयानी बेचे जाने की भी मंजूरी दी है। दरअसल, ट्रेनों के अंदर यात्रियों को मांसाहारी भोजन मिलता था, लेकिन स्टेशनों पर यह सुविधा नहीं थी। इससे अब जन आहार में यात्रियों को 350 ग्राम वेज बिरयानी 70 एवं अंडे वाली बिरयानी 80 रुपये में मिलेगी। चिकन बिरयानी 100 रुपये में यात्रियों को उपलब्ध करवाई जा रही है।
रेलवे की ओर से जारी किया गया सर्कुलर के बाद राजधानी, दुरंतो, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों बढ़ी हुई दर में खाना मार्च 2020 से प्रभावी होगी। दरअसल राजधानी, शताब्दी, दुरंतो सहित अन्य ट्रेनों में लोग चार माह पहले आरक्षण करा लेते हैं। इस वजह से अब मार्च माह के दूसरे सप्ताह बाद के जो रिजर्वेशन किए जा रहे हैं, उसमें खानपान का बढ़ा हुआ किराया यात्रियों से रेलवे ने लेना शुरू कर दिया है।
जन आहार पर खानपान की दरें
खानपान पुराना शुल्क नया शुल्क
नाश्ता शाकाहारी 25 35
नाश्ता मांसाहारी 30 45
भोजन शाकाहारी 45 70
भोजन मांसाहारी 50 120