फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   vegetables are available in market in much low rate

कम से कम दाम में मिल रहीं सब्जियां

Tue, 19 May 2020 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
vegetables are available in market in much low rate
अमूमन सर्दी के मुकाबले गर्मी में सब्जियां महंगी मिलती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। वर्षों बाद गर्मी के सीजन में सब्जियों के दाम में काफी कमी देखने को मिली है। हरी सब्जियों की बात करें तो पिछले वर्ष मई माह में भिंडी जहां 40 से 50 रुपये किलो में मिल रही थी तो वहीं इस वर्ष बाजार में भिंडी आसानी से लोगों को 20 से 25 रुपये किलो में उपलब्ध हो जा रही है। थोक मंडी में टमाटर का रेट भी पांच रुपये से आठ रुपये किलो तक ही है। फुटकर में भी टमाटर 15 से 20 रुपये किलो में लोगों को आसानी से उपलब्ध है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम गिरने से लॉक डाउन के दौरान लोगोंकी जेब को भी राहत मिल रही है। लॉक डाउन पार्ट3 के बीच मुंडेरा सब्जी मंडी में लोकल हरीसब्जियों की भरमार हो गई है। इन दिनों लोकल सब्जियों की आवक इतनी अधिक है कि वह जिलेभर के लिए पर्याप्त है। व्यापारी केवल वहीसब्जी बाहर से मंगवा रहे हैं जिनकी यहां पैदावार नहीं होती। इन दिनों मंडी मेंभिंडी, नेनुआ, परवल, लौकी,करेला,कटहल ,टमाटर आदि मंडी में भरपूरमात्रा में है। इस बारे में मंडी सचिव रेनू वर्मा का कहना है कि इन दिनों लोकल सब्जियोंकी आवक बढ़ गई है। इससे बाहर की सब्जियों पर निर्भरता कम हुई है। स्थानीय किसानों केसाथ व्यापारियों को भी इससे लाभ हुआ है और लोगों को कम दाम में हरी और ताजी सब्जियां मिल जा रही हैं।
विज्ञापन

थोक मंडी में सब्जियों का रेट
आलू 16 रुपये किलो्
प्याज 18रुपये किलो
टमाटर 05 से 08 किलो
हरी मिर्च 08 से 15 किलो
अदरक 50 से 55 किलो
लहसुन 50 से 55 किलो
लौकी 05 से 10 रुपये प्रतिपीस
भिंडी 08 से 10 किलो
परवल 15 से 20 किलो
कटहल 10 से 15 किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed