फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vegetable prices were spoiling the taste of food

सब्जी की बढ़ती कीमतें बिगाड़ने लगी खाने का स्वाद

Fri, 17 Jun 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices were spoiling the taste of food
फल और सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
हरी सब्जी की बढ़ती कीमतें खाने का स्वाद बिगाड़ने लगी है। तीन-चार दिनों में सब्जी के दाम अचानक बढ़ने लगे। थोक बाजार से साथ खुदारा बाजार में कीमतों में तेजी से कारण ग्राहक कम मात्रा में सब्जी खरीद रहे हैं। दामों में तेजी का कारण बारिश में देरी को माना जा रहा है। इसके साथ आगे बारिश की संभावना के चलते भी किसानों से सब्जी की खेती कम कर दी है। इसकी वजह से जून के अंत और जुलाई में कीमतें और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


हरी सब्जी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आ गया है। मुंडेरा हरी सब्जी फल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र कुशवाहा का कहना है कि कुछ दिनों में भाव में काफी तेजी आ गई है। जून के पहले सप्ताह में कुछ बारिश हो गई होती तो यह स्थिति न आती। बताया कि बारिश न होने और तेज धूप के कारण सब्जी की काफी फसल खराब हो गई है। इसकी वजह से थोक बाजार में तकरीबन हर सब्जी के भाव में प्रति क्विंटल 30 से 50 रुपये तक की तेजी है। बारिश शुरू होने पर हरी सब्जी की पैदावार तकरीबन बंद हो जाती है। उस दौरान कीमतें और बढ़ेंगी।

विज्ञापन


बताया कि पिछले तीन दिनों में थोक बाजार में टमाटर 25-30 रुपये प्रतिकिलो, कद्दू 7-8 रुपये, बैगन 14-15 रुपये, परवल रुपये 22-23 रुपये, भिंडी 18-20 रुपये, बोडा 20-20 रुपये, नेेनुआ 10-12, अरुई 20-25 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। इसका असर खुदारा बाजार में दिख रहा है। नतीजा है कि 20-25 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला टमाटर अब 40-50 रुपये के भाव बिक रहा है, जबकि चार दिन पहले तक सभी सब्जियों के भाव वर्तमान से आठ से दस रुपये प्रति किलोग्राम तक कम थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आलू           25 रुपये        
टमाटर          40-50 रुपये
कद्दू           20 रुपये
बैगन/भिंडी     30 रुपये
परवल/बोडा    40 रुपये
अरुई           30-40 रुपये
नेनुआ          20-25 रुपये
लौकी           15-20 रुपये पीस
          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed