फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VDO uproar over meeting at night

रात में मीटिंग करने पर वीडीओ का हंगामा

Wed, 15 Jan 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
VDO uproar over meeting at night
रात में मीटिंग करने पर व जिले के 17 विकास खंडों के एडीओ पंचायत और वीडीओ की रात में मीटिंग लेना अफसरों के लिए भारी पड़ गया। रात सवा दस बजे मीटिंग खत्म होने पर वीडीओ हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। डीपीआरओ के खिलाफ नारेबाजी करने वाले वीडीओ का कहना था कि रात में घर कैसे जाएं। घंटे भर चले बवाल के बाद डीपीआरओ ने कहा कि अब रात में कोई भी मीटिंग नहीं होगी।
विज्ञापन

डीएम ने जिले भर के बीडीओ, एडीओ पंचायत और वीडीओ की बैठक सोमवार की रात आठ बजे बुलाई थी। कुंडा, कालाकांकर, लालगंज और आसपुर देवसरा सहित जिले के 17 विकास खंडों से आने वाले कर्मचारियों की मीटिंग रात नौ बजे प्रारंभ हुई। सवा दस बजे मीटिंग खत्म होने के बाद महिला कर्मचारियों के साथ वीडीओ ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बाहर कोहरा होने से रात में बाइक से जाने को वीडीओ तैयार नहीं थे। नाराज वीडीओ पहले तो सभागार में ही हंगामा करते रहे, फिर नीचे आए और डीपीआरओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। लगभग घंटे भर चले प्रदर्शन को देखकर अफसरों की सांसे ऊपर-नीचे होने लगी। अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी वीडीओ का आक्रोश कम नहीं हुआ, तो डीपीआरओ लालजी दूबे पहुंचे और ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अफसरों को आश्वासन दिया कि अब रात में कभी भी मीटिंग नहीं होगी। डीपीआरओ के आश्वासन के बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed