फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vasantik Navratri: On the second day of worship of Adishakti, decorated tableaux of Maa Brahmacharini

वासंतिक नवरात्र : आदिशक्ति की आराधना के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की सजीं झांकियां

Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
सार

वासंतिक नवरात्र के दूसरें दिन बृहस्पतिवार को संगमनगरी के देवी मंदिरों में सुख-समृद्धि और शांति की कामना से मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। पुराणों में मां ब्रह्मचारिणी की महिमा पालनहारिणी के रूप में गाई गई है।

विज्ञापन
Vasantik Navratri: On the second day of worship of Adishakti, decorated tableaux of Maa Brahmacharini
Prayagraj News : चैत्र नवरात्र पर के दूसरे दिन ललिता देवी मंदिर में मां के दर्शन पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वासंतिक नवरात्र के दूसरें दिन बृहस्पतिवार को संगमनगरी के देवी मंदिरों में सुख-समृद्धि और शांति की कामना से मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। पुराणों में मां ब्रह्मचारिणी की महिमा पालनहारिणी के रूप में गाई गई है। मंदिरों में मांकी नयनाभिराम झांकियों के दर्शन के लिए लोग देर शाम तक पहुंचते रहे। शाम छह बजे ही मां की पूजा-आरती कर ली गई।

विज्ञापन


देवी मंदिरों में चूड़ी, सिंदूर, नारियल, चुनरी के अलावा शृंगार की अन्य सामग्री लेकर भक्त पहुंच रहे हैं। शनिवार को मां कल्याणी देवी के दरबार में द्वितीया तिथि पर मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। सुबह सात बजे से ही भक्त रंग-बिरंगे फूलों से चुन-चुन कर मां का शृंगार करते रहे। षोडशोपचार विधि से पूजन के बाद मंदिर का पट खुलते ही अपनी-अपनी बारी के इंतजार में खड़े भक्त मां के जयकारे लगाते हुए हाजिरी लगाने लगे।

विज्ञापन

Vasantik Navratri: On the second day of worship of Adishakti, decorated tableaux of Maa Brahmacharini
Prayagraj News : चैत्र नवरात्र पर बृहस्पतिवार को ललिता देवी मंदिर में मां की आरती पूजन करते पुजारी। - फोटो : अमर उजाला।

पुजारी पं श्याम जी पाठक ने बताया कि लोक कल्याण के लिए विशेष आराधना की गई। मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप से शांति-समृद्धि के लिए अर्जी लगाई गई। इसी के साथ मंदिर परिसर में देर शाम तक भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। इसी तरह शक्तिपीठ मां ललिता देवी की भी देवी के मंदिर में भी ब्रह्मचारिणी के स्वरूप का शृंगार किया गया। पुजारी पं शिवमूरत मिश्र ने बताया कि मां की झांकी के दर्शन के लिए भक्त मंदिर में उत्साह के साथ पहुंचते रहे।

मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों ने देर शाम तक दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरि मोहन वर्मा ने बताया कि सेवादार मंदिर परिसर में मुस्तैद हैं। इसी तरह अलोपीबाग के अलावा शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी देर शाम तक दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की आवाजाही लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed