फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Varun Gandhi: BJP MP Varun Gandhi came out in support of railway workers, surrounded his own government by tweeting

Varun Gandhi : रेलकर्मियों के समर्थन में आए भाजपा सांसद वरुण गांधी, ट्वीट कर अपनी ही सरकार को घेरा

Sun, 29 May 2022 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 May 2022 11:07 PM IST
सार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘विगत छह वर्षों में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी में 72 हजार पद समाप्त कर चुका रेलवे अब एनसीआर जोन में दस हजार पद समाप्त करने जा रहा है। समाप्त होती हर नौकरी रेलवे की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की उम्मीदें तोड़ रही है।

विज्ञापन
Varun Gandhi: BJP MP Varun Gandhi came out in support of railway workers, surrounded his own government by tweeting
पीलीभीत में वरुण गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) समेत सभी जोनल रेलवे द्वारा नॉन सेफ्टी कैटेगरी के 50 फीसदी पद सरेंडर करने की तैयारी का विरोध शुरू हो गया है। रेल यूनियनों ने जहां आंदोलन की चेतावनी दी है तो वहीं दूसरी ओर इस मामले में भाजपा सांसद वरुण गांधी रेल कर्मियों के  समर्थन में आ गए हैं। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर अपनी ही सरकार को घेरने का प्रयास किया। 

विज्ञापन



पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘विगत छह वर्षों में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी में 72 हजार पद समाप्त कर चुका रेलवे अब एनसीआर जोन में दस हजार पद समाप्त करने जा रहा है। समाप्त होती हर नौकरी रेलवे की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की उम्मीदें तोड़ रही है। यह ‘वित्तीय प्रबंधन’ है या ‘निजीकरण’ की तरफ बढ़ाया जा रहा कदम? सांसद वरुण गांधी का यह ट्वीट लोगों ने खूब रीट्वीट भी किया।

विज्ञापन

रेलवे यूनियनों ने भी विरोध के लिए कसी कमर
दस हजार से ज्यादा पदों के सरेंडर होने की बात सामने आने पर इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि सरकार हर रोज नए बहाने ढूंढकर रोजगार छीन रही है। इसका विरोध जोन के तीनों मंडलों प्रयागराज, झांसी एवं आगरा में किया जाएगा।


बता दें कि रेलवे बोर्ड द्वारा अभी हाल ही में एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों  को एक पत्र जारी किया गया था। पत्र के माध्यम से गैरसंरक्षा श्रेणी के 50 फीसदी पदों को तत्काल समाप्त करने के लिए कहा गया है। एनसीआर जोन की बात करें तो यहां इस श्रेणी के 21 हजार से ज्यादा पद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एनसीआर जोन द्वारा दस हजार से ज्यादा पद सरेंडर किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed