फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   valuation started in red zone 80 percent copies in district copleted evaluation

रेड जोन में मूल्यांकन शुरू, जिले में लगभग 80 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

Wed, 20 May 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
valuation started in red zone 80 percent copies in district copleted evaluation
valuation started in red zone 80 percent copies in district copleted evaluation
यूपी बोर्ड की ओर से रेड जोन वाले प्रदेश के 19 जिलों में मंगलवार से मूल्यांकन शुरू हो गया। जबकि, ग्रीन जोन में पांच मई और आरेंज जोन में 12 मई से मूल्यांकन हो रहा है। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रीन जोन के अधिकांश जिलों में मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो गया है। जबकि, आरेंज जोन में भी लगभग 80 फीसदी कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के 10 मूल्यांकन केंद्रों में से पांच पर अब मात्र एक दिन के लिए ही कॉपियां जांची जाने के लिए बचीं हैं। अब तक कुल 79.3 फीसदी लगभग 80 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा के अनुसार मंगलवार को कुल 2275 परीक्षकों ने 125969 कॉपियों का मूल्यांकन किया। जिले के लिए मिलीं 1125309 कॉपियों में से कुल 893422 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया। जिले में डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज में 90.8 फीसदी, जीआईसी में 90 फीसदी, क्रास्थवेट इंटर कॉलेज में 89.3 फीसदी, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज में 88.7 फीसदी, जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 86.2 फीसदी, केसर विद्यापीठ एवं केपी इंटर कॉलेज में 78.3 फीसदी, अग्रसेन इंटर कॉलेज में 71.4 फीसदी एवं भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज में 62.7 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया।
विज्ञापन

नागरिक शास्त्र की कॉपी जांचने के लिए शिक्षकों को भेजें
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों से इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रवक्ता नागरिक शास्त्र एवं इंटर में नागरिक शास्त्र पढ़ा रहे एलटी ग्रेड शिक्षकों के नाम भेजने को कहा है। डीआईओएस ने बुधवार को 10 बजे तक केपी इंटर कॉलेज में उपस्थित होकर मूल्यांकन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed