फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   valuation of cbse copies started

सीबीएसई की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू

Mon, 09 Mar 2020 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
valuation of cbse copies started
सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हैं। प्रमुख विषयों की परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू हुईं हैं। 26 को दसवीं और 27 फरवरी को बारहवीं अंग्रेजी की परीक्षा होने के साथ ही मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां भेजी जाने लगीं। शहर के कई मूल्यांकन केंद्रों पर दसवीं हिंदी, विज्ञान एवं बारहवीं में भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान सहित दूसरे प्रमुख विषयों की कॉपियों के मूल्यांकन में तेजी आई है। दसवीं एवं बारहवीं के परिणाम मई में जारी होंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज के साथ ही अजमेर, नई दिल्ली, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, देहरादून, पंचकुला, गुवाहाटी, पुणे, भोपाल, पटना, भुवनेश्वर क्षेत्रीय केंद्र से संबद्घ मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों को जांचने का काम शुरू हो कर दिया गया है। सीबीएसई परीक्षा 2020 में देश भर में 32 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें प्रयागराज रीजन से जुड़े 52 जिलों से संबद्घ 3.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं। सीबीएसई की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन चरणों में किया जा रहा है। मूल्यांकन में किसी प्रकार की शिकायत न आए इसके लिए बोर्ड की ओर से पूरी चौकसी बरती जा रही है। पहले चरण में कॉपी जांचने के बाद दो अन्य चरणों में भी कॉपी जांची जाएगी। इससे यह जांचा जा सकेगा कि किसी परीक्षार्थी को कम अंक तो नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed