{"_id":"f5acf4efdef12401ed769996d1eaf756","slug":"vaishnava-temples-and-institutions-celebrated-janmashtami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णव मंदिरों एवं संस्थाओं ने मनाई जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णव मंदिरों एवं संस्थाओं ने मनाई जन्माष्टमी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास दूसरे दिन भी संगमनगरी में छाया रहा। शहर के विभिन्न वैष्णव राधाकृष्ण मंदिरों एवं विभिन्न संस्थाओं की ओर से रविवार को हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। नटवर नंद किशोर कान्हा की झांकियों को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
गाड़ीवानटोला खुल्दाबाद स्थित श्रीराधाकुंज बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव वैष्णव परंपरा के अनुसार मनाया गया। गोस्वामी राधामोहन दास की अगुवाई में ठाकुर जी का अभिषेक हुआ। उसके बाद शृंगार आरती दोपहर बारह बजे राजभोग आरती की गई। शाम को पीले रंग के फूलों से शृंगार किया गया और हीरे जड़े सोने के आभूषणों एवं पीले रंग के रेशमी वस्त्र धारण कराया गया। हरिनाम संकीर्तन एवं प्रवचन के बाद श्रीमद्भागवत में वर्णित कृष्ण जन्म का पाठ के बाद उत्सव आरती की गई। इस अवसर पर प्रेमनंददास सहित वैष्णव अनुयायी मौजूद रहे। सोमवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा।
महाजनी टोला स्थित निम्बार्काचार्य पीठ में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची। निम्बार्काचार्य गोस्वामी विष्णुकांत के सानिध्य में तुलसी सहस्त्रार्चन के साथ पंचामृत से महाभिषेक हुआ। शाम भजन कीर्तन के बाद शृंगार आरती हुई। अमरेंद्र कृष्ण गोस्वामी के अनुसार सोमवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। छह दिवसीय समारोह का समापन शुक्रवार को षष्ठी उत्सव से होगा।
विज्ञापन
कुंज बिहारी लाल अग्रवाल ट्रस्ट समिति की ओर से रामबाग स्थित कुंजबिहारी लाल अग्रवाल अतिथि भवन में जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। श्याम बाबू अग्रवाल के मुताबिक झांकी 11सितंबर तक सजी रहेगी और रोजाना शाम सात बजे रात बारह बजे तक दर्शनार्थ खुली रहेगी।
चौक गंगादास स्थित राधारमण मंदिर में शरद गोस्वामी की देखरेख में जन्माष्टमी मनाई गई। दोपहर बारह बजे अभिषेक हुआ। शाम को चांदी के सिंहासन पर ठाकुर जी का मनोहारी शृंगार किया गया। दर्शन करने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में पूजन अर्चन के साथ ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीला मंचित हुई। संयोजक धर्मेंद्र कुमार, निर्देशन अक्षत कुशवाहा, नृत्य निर्देशन कबीर मौर्य, प्रस्तुति सुनील अग्रवाल की रही।