Vacancy : रोडवेज प्रयागराज रीजन में 132 पदों पर होगी भर्ती, किलोमीटर के आधार पर मिलेगा मानदेय
प्रयागराज रीजन में कुल 132 संविदाकर्मी भर्ती किए जाएंगे। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी एवं मिर्जापुर जिले में इन चालकों की तैनाती होगी।
विस्तार
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन द्वारा संविदा पर परिचालकों की भर्ती की जाएगी। प्रयागराज रीजन में कुल 132 संविदाकर्मी भर्ती किए जाएंगे। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी एवं मिर्जापुर जिले में इन चालकों की तैनाती होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजना पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। मेरिट के आधार पर संविदा परिचालकों का चयन होगा। 18 से 40 वर्ष आयु के इंटर पास लोग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ 10 प्रतिशत सिक्योरिटी मनी जमा करना होगा। संविदा कर्मचारियों को किलोमीटर के आधार पर मानदेय दिया जाएगा।