फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uttar Pradesh Police tops with 12 medals

Prayagraj News: 12 पदकों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police tops with 12 medals
उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सोमवार से दो दिवसीय 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (बी) की शुरुआत हुई। पहले दिन यूपी पुलिस के एथलीटों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक हासिल किया। प्रयागराज के एथलीटों ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक प्राप्त किया। सहारनपुर के एथलीटों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के हाफ मैराथन रेस वॉक में सहारनपुर के फरमान अली ने पहला, मुजफ्फरनगर के गौरव कुमार ने दूसरा और बलिया के सचिन शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में प्रयागराज के प्रदीप कुमार को पहला, यूपी पुलिस के हिमांशु यादव को दूसरा, गाजियाबाद के मनीष तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

पोल वॉल्ट में प्रयागराज के अवनीश कुमार ने पहला, प्रतापगढ़ के अनिकेत पटेल ने दूसरा, यूपी पुलिस के करण सरोज ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट में यूपी पुलिस के आकाश ग्रेहवाल को पहला, यूपी पुलिस के अभिषेक सिंह को दूसरा, यूपी पुलिस के शिवम चौधरी ने तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में प्रयागराज के धर्मराज यादव ने पहला, अलीगढ़ के दिग्विजय सिंह चौधरी ने दूसरा, अमरोहा के पुलकित चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ सीतापुर के अमन कुमार ने पहला, सीतापुर के सत्यम चौहान ने दूसरा, आगरा के शिव तोमर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में गोरखपुर के निर्भय नाथ तिवारी अव्वल रहे। बागपत के आदित्य तोमर को दूसरा, लखनऊ के मेधंजय सक्सेना को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में मुजफ्फरनगर के हिमांशु पहले, रामपुर रितिक चौधरी ने दूसरे और यूपी पुलिस के पंकज ने तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 400 मीटर बाधा दौड़ में रायबरेली के सूरज कुमार ने पहला, मेरठ के नजीम ने दूसरा और अयोध्या के दिवाकर यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।


महिला वर्ग : हाफ मैराथन रेस वॉक में यूपी पुलिस की रेशमा पटेल प्रथम
महिला वर्ग के हाफ मैराथन रेस वॉक में यूपी पुलिस की रेशमा पटेल को पहला स्थान मिला। सहारनपुर की तापसी ने दूसरा, संत कबीर नगर की रूपाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर बाधा दौड़ में वाराणसी की कृति यादव ने पहला, गौतमबुद्ध नगर की चंचल ने दूसरा, अलीगढ़ की अंजलि यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ में यूपी पुलिस की प्रियंका सिकरवार ने पहला, इटावा की गुरप्रीत कौर ने दूसरा, बुलंदशहर की अर्पण राजौरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में सहारनपुर की काजल पहले, सहारनपुर की प्राची ने दूसरे, यूपी पुलिस की कुमारी योगेश ने तीसरे स्थान पर रहीं।
डिस्कस थ्रो में उन्नाव की नीतिका वर्मा ने पहला, प्रयागराज की सुहानी सिंह ने दूसरा, यूपी पुलिस की आशिका यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में आगरा की आकांक्षा ने पहला, 400 मीटर बाधा दौड़ में लखनऊ की गुड़िया ने पहला, बरेली की अंजलि सिंह ने दूसरा, मेरठ की दीपा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ में लखनऊ की प्रतीक्षा यादव ने पहला, बरेली की विनीता गुर्जर ने दूसरा और यूपी पुलिस की शिवानी हुडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाराणसी की कृति यादव ने पहला, गौतमबुद्ध नगर की चंचल ने दूसरा, अलीगढ़ की अंजलि यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पोल वॉल्ट में रायबरेली की अर्चना सिंह ने पहला, यूपी पुलिस की किमी माही पटेल ने दूसरा, ऊंची कूद में मेरठ की ख्याति माथुर ने पहला, मेरठ की रीत राठौड़ ने दूसरा, मेरठ की मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट में जौनपुर की अंतिमा मिश्रा ने पहला, प्रयागराज की भावना उपाध्याय ने दूसरा, मथुरा की माधुरी कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के 60 जिलों के 459 एथलीटों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने किया गया। उनके साथ उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार भी उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 28 जून तक भुवनेश्वर में होगी।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन खिलाड़ियों के हितों के लिए अब ऑनलाइन एंट्री और डिजिटल सर्टिफिकेट नई तकनीक का प्रयोग कर रहा है। प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएशन के प्रयागराज के सचिव रुस्तम खान, सिलेक्शन कमेटी के सदस्य डोरी लाल शर्मा, तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष अनु कुमार, सदस्य सिद्धार्थ कृष्णा, जफर उल्लाह, रणविजय, कृष्णा नंद त्रिपाठी, दिवाकर शुक्ला, अजय कश्यप, उपक्रीड़ा अधिकारी देवी सिंह और कोच सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed