फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uttar Pradesh: Fugitive Mayapati Dubey arrested in Bhadohi's Koiraina in 69000 teacher recruitment scam

UP : 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले में फरार चल रहा मायापति दुबे भदोही से गिरफ्तार, काफी दिनों से खोज रही थी पुलिस

Wed, 22 Mar 2023 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 04:57 PM IST
सार

सूबे के बहुचर्चित 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले के एक आरोपी को बुधवार की सुबह कोइरौना पुलिस ने फुलवरिया से गिरफ्तार कर लिया। प्रयागराज के सोरांव थाने में दर्ज मुकदमे में वह वांछित था।

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Fugitive Mayapati Dubey arrested in Bhadohi's Koiraina in 69000 teacher recruitment scam
Prayagraj - फोटो : Social media

विस्तार

सूबे के बहुचर्चित 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले के एक आरोपी को बुधवार की सुबह कोइरौना पुलिस ने फुलवरिया से गिरफ्तार कर लिया। प्रयागराज के सोरांव थाने में दर्ज मुकदमे में वह वांछित था। प्रकरण में मास्टरमाइंड सहित 12 को पहले ही एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें मायापति का भाई रुद्रपति भी शामिल है। शिक्षक सहित अन्य भर्तियों में अक्सर धांधली के मामले सामने आते हैं।

विज्ञापन


जून 2020 में 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रयागराज के सोरांव थाने में मास्टरमाइंड केएल पटेल सहित 14 के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, गैंगस्टर सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस दौरान मामला हाईप्रोफाइल होने पर शासन ने जांच एसटीएफ को सौंप दी। प्रयागराज एसटीएफ ने मास्टरमाइंड सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक आरोपी मायापति पुलिस और एसटीएफ को लगातार चकमा दे रहा था। बुधवार को सुबह कोइरौना पुलिस ने फुलवरिया ईंट-भट्ठे से उसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सोरांव थाने में दर्ज मुकदमे में मायापति वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। प्रयागराज की सोरांव पुलिस और एसटीएफ को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed