{"_id":"5d5d94118ebc3e6c80565d4d","slug":"use-social-media-with-caution-adg-allahabad-news-ald2527435145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता से करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता से करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल : एडीजी
विज्ञापन
Use social media with caution: ADG
- फोटो : KAUSHAMBI
सतर्कता से करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल : एडीजी
- चायल स्थित रामनाथ सिंह डिग्री कॉलेज में हुआ बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। आधुनिकता के इस युग में सोशल मीडिया समाज का अभिन्न अंग बन चुका है, लेकिन इसका इस्तेमाल सतर्क होकर करना चाहिए। अन्यथा अपराधी फोटो आदि हासिल करके दुरुपयोग कर सकते हैं। ये बातें अपर पुलिस महानिदेशक एसएन सावत ने बुधवार को चायल कस्बा स्थित रामनाथ सिंह डिग्री कॉलेज में गोष्ठी में कही।
गोष्ठी का आयोजन बालिका सुरक्षा अभियान के तहत किया गया था। इसमें एडीजी ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए शोहदों से बचने के कई तरीके बताए। कहा कि किसी भी परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारना चाहिए। शोहदों का डटकर सामना करना चाहिए। कोई परेशान करता है तो इसकी शिकायत के लिए तमाम हेल्पलाइन हैं। इनपर शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी होती है। कार्यक्रम में छात्राओं ने दहेज रूपी दानव और बेटियों को बचाने संबंधित नाटक का मंचन किया। एडीजी ने सभी छात्राओं को प्रोत्सहित किया। तमाम छात्राओं ने एडीजी से सवाल भी पूछे। इस मौके पर एंटी करप्शन टीम के मंडल प्रभारी लवलेश शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर एसके पटेल, सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी, पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।