फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uptet will be on 19 december

19 दिसंबर को ही होगी यूपीटीईटी 

Thu, 17 Aug 2017 03:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 17 Aug 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
uptet will be on 19 december
यूपीटीईटी

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 19 दिसंबर को ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को परीक्षा की जिम्मेदारी दे दी गई है। उन्होंने परीक्षा टाले जाने जैसी सूचनाओं को अफवाह बताया और कहा कि परीक्षा अपने निर्धारित समय पर होगी। साथ ही टीईटी का पर्चा आउट होने को भी उन्होंने भ्रामक बताया। 


सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों से 755889 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इसमें उच्च प्राथमिक के लिए 501821 और प्राथमिक के लिए 254068 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इलाहाबाद में सबसे अधिक 44336 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। बताया कि टीईटी दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच उच्च प्राथमिक की और दूसरी पाली में 2.30 से 5.00 बजे के बीच प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ हर केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। परीक्षा शांतिपूर्वक कराने को जिलाधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, डायट प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शासन से निर्देश मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed