{"_id":"5e32fcd78ebc3e77dd50075a","slug":"uptet-s-revised-answer-sheet-today-allahabad-news-ald267075162","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी की संशोधित उत्तरमाला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी की संशोधित उत्तरमाला आज
विज्ञापन
UPTET's revised answer sheet today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीटीईटी की संशोधित उत्तरमाला आज जारी होगी
0 परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट पर सात फरवरी तक देख सकेंगे संशोधित उत्तरमाला
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2019 की प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक परीक्षा की चारो सीरीज की संशोधित/ अंतिम उत्तरमाला 31 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थी प्रकाशित अंतिम उत्तरमाला वेबसाइट http://updled.gov.in पर सात फरवरी तक देख सकते हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आठ जनवरी को हुई यूपीटीईटी की चारों सीरीज की उत्तरमाला 14 जनवरी को जारी की गई थी। उत्तरमाला को लेकर सचिव परीक्षा नियामक की ओर से ऑनलाइन आपत्तियां 17 जनवरी तक ली गईं। इन आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों से निराकरण करवाकर, उनकी सलाह के अनुसार संशोधित/ अंतिम उत्तरमाला प्रकाशित की जा रही है। संशोधित उत्तरमाला को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।