फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPTET's Answer Key Released: Two Answers to Two Questions

यूपीटीईटी की उत्तरकुंजी जारीः दो सवालों के दो-दो जवाब

Fri, 31 Jan 2020 08:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
UPTET's Answer Key Released: Two Answers to Two Questions
UPTET's Answer Key Released: Two Answers to Two Questions
दो सवालों के दो-दो जवाब, एक डिलीट
विज्ञापन

प्रयागराज। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव की ओर से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2019 की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी गई। प्राइमरी स्तर की संशोधित उत्तर कुंजी में दो सवालों के दो-दो विकल्पों को सही माना गया है और अपर प्राइमरी स्तर की संशोधित उत्तर कुंजी में एक सवाल को डिलीट कर दिया गया है। यूपीटीईटी-2019 का परिणाम सात फरवरी को प्रस्तावित है।
प्राइमरी स्तर की बुकलेट ‘सी’ में 63वें नंबर का सवाल था कि ‘अशनि’ शब्द नपुसंक लिंग, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग या उपर्युक्त सभी है। पूर्व में जारी उत्तर कुंजी में ‘पुल्लिंग’ विकल्प को सही माना गया था लेकिन संशोधित उत्तर कुंजी में ‘पुल्लिंग’ के साथ ‘स्त्रीलिंग’ को भी सही माना गया है। वहीं, बुकलेट ‘सी’ में 124वें नंबर का सवाल था कि भारत में थारू जनजाति कहां निवास करती है? चार विकल्प थे, ‘उत्तराखंड में’, ‘झारखंड में’, ‘थार मरुस्थल में’, ‘उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में।’ पहले विकल्प ‘उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में’ को सही माना गया था लेकिन संशोधित उत्तर कुंजी में विकल्प ‘उत्तराखंड’ को भी सही मान लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, अपर प्राइमरी की बुकलेट ‘सी’ में 123वें नंबर के सवाल के तहत पौधे में होने वाली घटनाओं का मिलान करना था। संशोधित उत्तर कुंजी में इस प्रश्न को डिलीट कर दिया गया है। गौरतलब है कि परीक्षा आठ जनवरी को आयोजित की गई थी और परीक्षा में पूछे गए सवालों पर 17 जनवरी की मध्य रात्रि तक आपत्तियां आमंत्रित की गईं थी। अभ्यर्थियों ने प्राइमरी में कुल 40 और अपर प्राइमरी में 24 प्रश्नों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं थीं। हालांकि संशोधित उत्तरकुंजी में सिर्फ तीन सवालों पर ही निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed