फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPTET Revised result 2018 declared Today

UPTET 2018 का संशोधित परिणाम जारी, 19852 परीक्षार्थी सफल

Thu, 20 Dec 2018 07:45 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 20 Dec 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
UPTET Revised result 2018 declared Today
uptet
हाईकोर्ट के आदेश के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2018) का संशोधित परिणाम जारी कर दिया। तीन प्रश्नों के अंक सभी को देने के बाद 19852 नए अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब अभ्यर्थी 69000 शिक्षक भर्ती में 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संशोधित परिणाम के बाद सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 366285 से बढ़कर 386137 हो गई है। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर संशोधित परिणाम देख सकते हैं। हाईकोर्ट की ओर से संस्कृत के दो और उर्दू के एक प्रश्न का अंक सभी परीक्षार्थियों को समान रूप से देने के आदेश के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने संशोधित परिणाम जारी किया है। इससे पूर्व में संशोधित उत्तरमाला जारी करने के बाद सचिव की ओर से परीक्षार्थियों की आपत्ति सुनी गई। इसके बाद प्रश्नपत्र से एक प्रश्न को कॉमन करके उसका अंक सभी को दिया गया। दो प्रश्नों के उत्तर दो-दो किए गए और तीन प्रश्नों के उत्तर बदले गए। इस प्रकार कुल छह प्रश्नों में बदलाव किया गया था।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 23 तक जमा करें
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने टीईटी के परिणाम में संशोधन के बाद  69 हजार शिक्षक भर्ती का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। अब अभ्यर्थी 22 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर और पूर्ण ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर रखी गई है। शिक्षक भर्ती के लिए अन्य नियम पांच दिसंबर को प्रकाशित सूचना के अनुसार ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed