फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPTET: Relief news for the candidates waiting for the result

यूपीटीईटी : रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर

Sat, 19 Mar 2022 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 09:17 PM IST
सार

25 मार्च को नई सरकार के शपथग्रहण के बाद नया मंत्रिमंडल बन जाए और यह प्रक्रिया पूरी होते ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से रिजल्ट जारी किया जा सकेगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने अब तक परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी भी जारी नहीं की है। तकरीबन 18 लाख परीक्षार्थियों को परिणाम और अंतिम उत्तरकुंजी का इंतजार है।

विज्ञापन
UPTET: Relief news for the candidates waiting for the result
UPTET - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का परिणाम 25 मार्च के बाद किसी भी दिन जारी हो सकता है। परीक्षा पिछली सरकार के कार्यकाल में आयोजित की गई थी, लेकिन परिणाम जारी करने में देर हो गई। अब यूपी में नई सरकार के गठन का इंतजार किया जा रहा है। सरकार के गठन के साथ ही परीक्षार्थियों का इंतजाम खत्म होगा।

विज्ञापन





25 मार्च को नई सरकार के शपथग्रहण के बाद नया मंत्रिमंडल बन जाए और यह प्रक्रिया पूरी होते ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से रिजल्ट जारी किया जा सकेगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने अब तक परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी भी जारी नहीं की है। तकरीबन 18 लाख परीक्षार्थियों को परिणाम और अंतिम उत्तरकुंजी का इंतजार है।

विज्ञापन

छात्रसंघ बहाली के आंदोलन में बीत गई होली
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर होली पर भी छात्रों का आंदोलन जारी रहा। 607 दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे छात्र नेताओं ने भी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली के बाद विश्वविद्यालय खुलते ही नई उर्जा के साथ छात्रसंघ बहाली के आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर छात्र नेता अजय यादव सम्राट, आकाश यादव, सुधीर, मनजीत पटेल, ललित सिंह आदि मौजूद रहे।



प्रो. नाहर के सितार वादन का प्रसारण आज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साहित्य नाहर का आकाशवाणी के राष्ट्रीय प्रसारण में संगीत वादन 20 मार्च को रात्र 9.30 से 11 बजे तक सुना जा सकेगा। इसका प्रसारण आकाशवाणी के नई दिल्ली केंद्र से किया जाएगा और देश के सभी केंद्र इसे प्रसारित करेंगे। मूलत: प्रयागराज के रहने वाले एवं भागलपुर मिश्र घराना के प्रतिनिधि प्रो. साहित्य नाहर देश के सुप्रसिद्ध सितार वादक हैं और आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के टॉप ग्रेड अवार्ड प्राप्त कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed