फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPTET: FIR against unknown in paper leak case, report filed by Secretary PNP

यूपीटीईटी : पेपर लीक प्रकरण में अज्ञात पर एफआईआर, सचिव पीएनपी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 29 Nov 2021 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Nov 2021 07:02 PM IST
सार

एफआईआर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के उपरजिस्ट्रार प्रेमशंकर सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है। इस संबंध में पीएनपी सचिव संजय कुमार उपाध्याय की ओर से शासन समेत अन्य अफसरों व कर्नलगंज पुलिस को एक पत्र भेजा गया।

विज्ञापन
UPTET: FIR against unknown in paper leak case, report filed by Secretary PNP
यूपीटीईटी - फोटो : Social media

विस्तार

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2021 पेपर लीक प्रकरण में अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से कर्नलगंज थाने में दी गई तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कर्नलगंज पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एफआईआर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के उपरजिस्ट्रार प्रेमशंकर सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है। इस संबंध में पीएनपी सचिव संजय कुमार उपाध्याय की ओर से शासन समेत अन्य अफसरों व कर्नलगंज पुलिस को एक पत्र भेजा गया।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि टीईटी का प्रश्नपत्र परीक्षा अवधि के पहले ही लीक होने की सूचना एसटीएफ की ओर से उच्चाधिकारियों को दी गई जिसके बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई। ऐसे में मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना कर्नलगंज इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed