{"_id":"5dab69f68ebc3e01586f1570","slug":"uptet-allahabad-news-ald2580109128","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी : गणित, सामाजिक अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी : गणित, सामाजिक अध्ययन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणित, सामाजिक अध्ययन
साध लिया तो राह आसान
यूपीटीईटी: उच्च प्राथमिक में गणित, सामाजिक अध्ययन से 60-60 अंक के सवाल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए होने वाली परीक्षाओं में प्रश्न पूछने की संरचना भी अलग-अलग होगी। दोनों स्तर की परीक्षा में अलग-अलग 150 सवाल पूछे जाएंगे। सचिव परीक्षा नियामक की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षक बनने के लिए प्राथमिक स्तर और कक्षा छह से आठ तक के लिए शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थी को उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल होना होगा। प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों को पूरी तरह से संतुलित रखा गया है, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक पात्रता परीक्षा में (गणित-विज्ञान शिक्षक के लिए) गणित-विज्ञान से 60 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। सामाजिक विज्ञान शिक्षक अथवा अन्य के लिए सामाजिक अध्ययन से 60 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। इस प्रकार देखा जाए तो उच्च प्राथमिक स्तर की यूपीटीईटी पास करने के लिए गणित-विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन को साध लिया जाए तो परीक्षा पास करना आसान हो जाएगा।
इसके साथ प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए प्रश्न लगभग एक जैसे और एक ही टॉपिक से होंगे। बाल विकास एवं शिक्षण विधि से दोनों स्तर की टीईटी में 30-30 अंक के सवाल पूछे जाएंगे, इसमें प्राथमिक के लिए सवाल छह से 11 वर्ष आयु समूह के होंगे, जबकि उच्च प्राथमिक के लिए सवाल का स्तर 11 से 14 वर्ष आयु समूह के होंगे। इसके अतिरिक्त भाषा प्रथम एवं भाषा द्वितीय से 30-30 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। प्राथमिक स्तर टीईटी में गणित और पर्यावरण अध्ययन से 30-30 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए भाषा प्रथम हिंदी एवं भाषा द्वितीय में अंग्रेजी, उर्दू अथवा संस्कृत में से किसी एक से सवाल पूछे जाएंगे। इस प्रकार यूपीटीईटी में कुल 150 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।