फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPTET 2019 Uttaramala will be released today

यूपीटीईटी की उत्तरमाला आज जारी होगी

Tue, 14 Jan 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
UPTET 2019 Uttaramala will be released today
UPTET 2019 Uttaramala will be released today
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2019 की चारों सीरीज की उत्तरमाला मंगलवार को जारी होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी वेबसाइट http://updeled.gov.in पर परीक्षार्थी 14 जनवरी को दोपहर बाद उत्तरमाला देख सकते हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित उत्तरमाला के बारे में यदि अभ्यर्थी कोई आपत्ति दर्ज कराना चाहता है तो 17 जनवरी तक वेबसाइट updeled.gov.in पर कर सकता है। परीक्षार्थियों की आपत्तियां वेबसाइट पर ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। व्यक्तिगत, पत्राचार एवं मोबाइल आदि किसी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। 17 जनवरी के बाद कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को 500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तरमाला के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, इसके लिए लिंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। आपत्ति शुल्क नहीं जमा करने पर परीक्षार्थी की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन दर्ज कराई गई आपत्ति पर विषय विशेषज्ञों की राय के अनुसार उसे निस्तारित करके अंतिम उत्तरमाला प्रकाशित की जाएगी, अंतिम उत्तरमाला के प्रकाशन के बाद किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन

आपत्ति के समर्थन में किसी प्रकार का साक्ष्य, अभिलेख वेबसाइट पर अपलोड न करें
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए किसी प्रकार के साक्ष्य, अभिलेख वेबसाइट पर अपलोड नहीं करें। अभ्यर्थी आपत्ति के साक्ष्य के रूप में बुक रिफरेंस का नाम प्रश्न के सामने रिमार्क विकल्प पर अंकित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति सही पाए जाने पर रिजल्ट के बाद वापस होगा ऑनलाइन शुल्क
ऑनलाइन दर्ज कराई गई आपत्ति विषय विशेषज्ञों की ओर से सही पाए जाने पर अभ्यर्थी की ओर से भुगतान की गई 500 रुपये की धनराशि परीक्षाफल घोषित होने के बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन वापस कर दी जाएगी। आपत्ति सही नहीं पाए जाने की स्थिति में अभ्यर्थी की ओर से प्रति प्रश्न की दर से जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कराने से पहले उत्तरमाला को ठीक तरीकेसे देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed