फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSSSC 96480 candidates will appear in the preliminary eligibility test in the district

UPSSSC : जिले में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 96480 अभ्यर्थी, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

Wed, 03 Sep 2025 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 05:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 67 केंद्र बनाए गए हैं। छह और सात सितंबर को चार पारियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 96480 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
UPSSSC 96480 candidates will appear in the preliminary eligibility test in the district
upsssc - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 67 केंद्र बनाए गए हैं। छह और सात सितंबर को चार पारियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 96480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। साथ में निर्देश दिए किए परीक्षा की शुचिता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


सभी चार पारियों में अलग-अलग 24120 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग के मानक के अनुसार सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे होंगे। सुरक्षा के अन्य मानक भी सुनिश्चित किए जाएंगे। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत के सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने आयोग की ओर से निर्धारित सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। किसी स्तर पर चूक हुई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। रोडवेेज के अफसरों ने बताया कि अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। डीएम ने रेलवे स्टेशनों तथा आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा तथा यातायात प्रबंधन के मद्देनजर जरूरी इंतजाम के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed