फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSESSB Result of written exam after 12 years, now confusion over interview

UPSESSB : 12 साल बाद लिखित परीक्षा का परिणाम, अब साक्षात्कार पर असमंजस

Fri, 13 Jan 2023 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 07:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने भले ही 12 साल बाद टीजीटी जीवविज्ञान विषय के लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है लेकिन साक्षात्कार को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई।

विज्ञापन
UPSESSB Result of written exam after 12 years, now confusion over interview
prayagraj news : UPSESSB - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने भले ही 12 साल बाद टीजीटी जीवविज्ञान विषय के लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है लेकिन साक्षात्कार को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई। चयन बोर्ड ने आठ जनवरी को परिणाम किया और बताया कि साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित होगी। ऐसे में चयन बोर्ड के साथ ही अभ्यर्थी भी असमंजस में हैं कि बिना सदस्य के साक्षात्कार कैसे हो। अब चयन बोर्ड की नजर कोर्ट में चल रही सुनवाई पर है।

विज्ञापन


चयन बोर्ड ने 2011 में विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पद पर भर्ती का विज्ञापन निकाला था। अन्य विषयों की भर्ती प्रक्रिया तो पूरी कर ली गई लेकिन जीवविज्ञान विषय के 83 पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हुआ। कई साल बाद भी परिणाम जारी नहीं हुआ तो कुछ अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। चयन बोर्ड ने मामले में सदस्यों की गठित समिति की रिपोर्ट पर ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी से मिलान कर परिणाम तैयार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इस पर चयन बोर्ड ने परिणाम तैयार कराया। आखिरकार कोर्ट के आदेश पर आठ जनवरी को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। 83 पदों के सापेक्ष 164 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किए गए। अब अभ्यर्थी असमंजस में हैं कि जब चयन बोर्ड में सदस्य ही नहीं हैं तो साक्षात्कार कैसे होगा। ऐसे में अब चयन बोर्ड और अभ्यर्थियों की नजर कोर्ट में चल रही सुनवाई पर टिकी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed