फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSC will be recruiting interviews dental surgeons on February 25 to 28

यूपीपीएसी में 25 से 28 फरवरी तक होगा इंटरव्यू, डेंटल सर्जन के 33 पदों पर होगी भर्ती

Mon, 11 Feb 2019 07:51 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Feb 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
UPSC will be recruiting interviews dental surgeons on February 25 to 28
demo
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत डेंटल सर्जन के 33 पदों पर भर्ती करने जा रहे हैं। इसके लिए आयोग ने सोमवार को इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया। इंटरव्यू 25 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी अभ्यर्थियों साक्षात्कार ज्ञाप आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इंटरव्यू 25, 26, 27 एवं 28 फरवरी को सुबह नौ बजे से होगा। अभ्यर्थियों को अपना साक्षात्कार ज्ञाप एवं अन्य संबंधित प्रपत्र आयोग की वेबसाइट डाउनलोड कर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना है। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के वक्त कुछ प्रमाणपत्र/अभिलेख अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे। इनमें उत्तर प्रदेश डेंटल काउंसिल से बीडीएस (दंत शल्य चिकित्सा का स्नातक) की उपाधि का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, विज्ञापन की अंतिम तिथि सात दिसंबर 2016 तक इंटर्नशिप पूर्ण करने संबंधी प्रमाणपत्र, उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थी को पिता पक्ष का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाणपत्र एवं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण के दावे के समर्थन में निर्धारित प्रारूप पर जारी किया गया प्रमाणपत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed