फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSC Exam: One line question tested year-long preparation

UPSC Exam :  एक लाइन के सवाल ने परखी साल भर की तैयारी, बीते वर्षों में चर्चा में रहे सवालों की रही अधिकता

Mon, 29 May 2023 04:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 May 2023 04:16 PM IST
सार

UPSC Exam : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में ज्यादातर सवाल ऐसे रहे जो बीते कुछ वर्षों से चर्चा में रहे हैं और अखबारों की सुर्खियां बने रहे। प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ वेद प्रकाश राजपूत के अनुसार यह अच्छी बात है कि यूपीएससी पुराने पैटर्न की ओर लौटता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
UPSC Exam: One line question tested year-long preparation
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर देने वाले अभ्यर्थियों को इस बार तगड़ा का झटका लगा। रविवार को आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सामान्य अध्ययन के पेपर में सवाल तो एक-एक लाइन के पूछे, लेकिन इन सवालों के माध्यम से अभ्यर्थियों की साल भर की तैयारी परखी।

विज्ञापन


ज्यादातर सवाल ऐसे रहे जो बीते कुछ वर्षों से चर्चा में रहे हैं और अखबारों की सुर्खियां बने रहे। प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ वेद प्रकाश राजपूत के अनुसार यह अच्छी बात है कि यूपीएससी पुराने पैटर्न की ओर लौटता नजर आ रहा है। देखने में एक लाइन के सवाल आसान लग सकते हैं, लेकिन कथन और विचार से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की साल भर की तैयारी को परख लिया।
विज्ञापन


यह तय है कि जिस अभ्यर्थी ने साल भर नियमित रूप से अखबार पढ़ा, उससे नोट्स तैयार किए और टेस्ट बुक से तैयारी की, उसका पेपर दूसरों से बेहतर हुआ होगा। परीक्षा में पर्यावरण पारिस्थितिकी से 20, टेक्नोलॉजी से 13 सवाल पूछे गए, लेकिन ये सभी सवाल समसामयिक घटनाक्रमों से जुड़े हुए थे और ये घटनाक्रम लगातार चर्चा में रहे। सीधे करेंट अफेयर्स से केवल छह से सात सवाल ही पूछे गए। इसके अलावा इंटरनेशनल रिलेशन से सात सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC Exam: One line question tested year-long preparation
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ नीरज सिंह के अनुसार इस बार इतिहास, भूगोल और राजव्यवस्था से पूछे गए सवालों की संख्या अधिक थी। पैटर्न बदला हुआ था। करेंट अफेयर्स से जुड़े ज्यादातर प्रश्न ऐसे थे, जो अखबारों की सुर्खियों में रहे। सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र को दो दृष्टिकोण से देखा जा सकता है। कुछ अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए यह मॉडरेट हो सकता है और नए अभ्यर्थियों के लिए थोड़ा कठिन है।

वहीं, द्वितीय पाली में हुए सीसैट के पेपर में पैराग्राफ दो प्रकार के थे, कुछ छोटे और कुछ बड़े, जो सामान्यतया अधिक समय लेते हैं। गणित और रिजनिंग सामान्य स्तर की रही। प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के लेखक सिद्धार्थ श्रीवास्तव के अनुसार करेंट अफेयर्स, भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान से संबंधित प्रश्न सामान्य स्तर के थे। वहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था, प्राचीन इतिहास से कठिन प्रश्न पूछे गए। विषयों का ज्ञान एवं समझ परखने के लिए इसे बेहतर प्रश्नपत्र माना जा सकता है।

सवाल के हर विकल्प ने अभ्यर्थियों को उलझाया- अभ्यर्थियों को पेपर कुछ कठिन लगा। सीएवी इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे सौरभ नामदेव ने बताया कि पेपर काफी स्तरीय रहा। प्रश्नों और उसके विकल्प इस प्रकार दिए गए थे कि अगर चारों विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है तो उत्तर नहीं दिया जा सकता। वहीं, पूर्व की परीक्षाओं में प्रश्न और विकल्प ऐसे होते थे कि किसी एक विकल्प के बारे में जानकारी न होने पर उन्हें एक-दूसरे से जोड़कर यह अनुमान लगा लिया जाता था कि कौन सा विकल्प सही होगा। अभ्यर्थी प्रखर शर्मा, मोनिका, पीयूष यादव का कहना है कि इस बार पैटर्न बदला हुआ था। तथ्यों को रटने के बजाय विषय के प्रति समक्ष और ज्ञान को वरीयता दी गई।

प्रयागराज में 54 फीसदी रही उपस्थिति

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार को प्रयागराज के 102 केंद्रों में सुबह 9.30 से 11.30 और अपराह्न दो से चार बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में 54 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पहली पाली में सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में सीसैट का पेपर था। परीक्षा के लिए कुल 44058 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 23790 परीक्षार्थी (54.41 फीसदी) और दूसरी पाली में 23688 परीक्षार्थी (53.77 फीसदी) उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डीएम संजय कुमार खत्री एवं डीसीपी नगर दीपक भूकर ने राजकीय बालिका इंटर कालेज, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, होली क्रॉस स्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न

सवाल: निम्नलिखित में से कौन सा एक देश दशकों से गृहकलह और खाद्य संकट से त्रस्त रहा तथा हाल के पिछले दिनों में अति गंभीर दर्भिक्ष के लिए समाचारों में था?
विकल्प: अंगोला, कोस्ता रीका, इकाडोर, सोमालिया

सवाल: उपरोक्त में से कितने देशों की सीमाएं यूक्रेन की सीमा के साथ साझी करती हैं?

विकल्प: केवल दो, केवल तीन, केवल चार, केवल पांच

सवाल: निम्नलिखित देशों में से किस एक के पास अपनी उपग्रह मार्गनिर्देशन (नैविगेशन) प्रणाली है?
विकल्प: ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इजरायल, जापान

सवाल: धान्यकटक, जो महासांघिकों के अधीन एक प्रमुख बौद्ध केंद्र के रूप में समृद्ध हुआ, निम्नलिखित में से किस एक क्षेत्र में अवस्थित है?

विकल्प: आंध्र, गांधार, कलिंग, मगध

सवाल: प्राचीन दक्षिण भारत के संदर्भ में, कोरकई, पूमपुहार और मुचीरि किस रूप में सुविख्यात थे?
विकल्प: राजधानी नगर, पत्तन, लौह और इस्पात निर्माण केंद्र, जैन तीर्थंकरों के चैत्य

सवाल: सारभूत रूप में विधिक की समन्यक प्रक्रिया का अभिप्राय क्या है?

विकल्प: नैसर्गिक न्याय का सिद्धांत, विधि द्वारा स्थापित पद्धति, विधि की निष्पक्ष प्रयुक्ति, विधि के समक्ष समता

सवाल: विजयनगर साम्राज्य के इनमें से कि एक शासक ने तुंगभद्रा नदी पर एक विशाल बांध निर्मित किया और नदी से राजधानी नगर तक कई किलोमीटर लंबी एक नहर और कुल्या का निर्माण किया?
विकल्प: देवराय प्रथम, मल्लिकार्जुन, वीर विजय, विरूपाक्ष

सवाल: मध्यकालीन गुजरात के इनमें से किस एक शासक ने दियु को पुर्तगालियों के सुपुर्द कर दिया?

विकल्प: अहमद शाह, महमूद बेगढ़ा, बहादुर शाह, मुहम्मद शाह

सवाल: निम्नलिखित में से किस एक ऐक्ट द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत के गवर्नर जनरल के रूप में अभिहित किया गया था?
विकल्प: रेगुलेटिंग एक्ट, पिट्स इंडिया ऐक्ट, 1793 का चार्टर एक्ट, 1833 का चार्टर ऐक्ट

सवाल: भारत में, निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन के लिए व्यापक रूप से यह माना गया है कि उसे मूल अधिकारों की न्यायिक व्याख्या को अधिभत करने के लिए अधिनियमित किया गया?

विकल्प: पहला संशोधन, 42वां संशोधन, 44वां संशोधन, 86वां संशोधन

सवाल: निम्नलिखित में से कौन सा जीव अपने सगे संबंधियों को अपने खाद्य के स्त्रोत की दिशा और दूरी इंगित करने के लिए दोलन नृत्य (बैंगल डांस) करता है?
विकल्प: तितली, व्याध पंतग (ड्रैगनफ्लाई), मधुमक्खी, बर्र

सवाल: निम्नलिखित में से कौन सा एक, कांगो बेसिन का भाग है?

विकल्प: कैमरून, नाइजीरिया, दक्षिण सूडान, युगांडा

सवाल: भारत के कतिपय तटीय क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध इल्मेनाइट और रूटाइल निम्नलिखित में से किसके समृद्ध स्त्रोत हैं?
विकल्प: एलुमिनियम, ताम्र, लौह, टाइटेनियम

सवाल: संसार का लगभग तीन चौथाई कोबाल्ट, जो विद्युत मोटर वाहनों की बैटरी के निर्माण के लिए आवश्यक धातु है, किस देश द्वारा उत्पादित किया जाता है?

विकल्प: अर्जेंटीना, बोत्सवाना, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कजाखिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed