{"_id":"62fd3956866b987ec30a9cf7","slug":"uprtou-youth-arrested-in-rajarshi-tandon-open-university-to-get-degree-from-fake-marksheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPRTOU : राजर्षि टंडन मुक्त विवि में फर्जी मार्कशीट से डिग्री निकलवाने पहुंचा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPRTOU : राजर्षि टंडन मुक्त विवि में फर्जी मार्कशीट से डिग्री निकलवाने पहुंचा युवक गिरफ्तार
Thu, 18 Aug 2022 12:24 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:24 AM IST
सार
खास बात यह है कि परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह के हस्ताक्षर स्कैन करके उसमें फर्जी तरीके से लगाए गए हैं। जबकि उस अवधि में वह यहां नियुक्त ही नहीं थे। यह मार्कशीट गाजीपुर जिले के राजधारी सिंह स्मारक महाविद्यालय अध्ययन केंद्र की है।
विज्ञापन
arrested
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में फर्जी मार्कशीट से डिग्री निकलवाने आया युवक गिरफ्तार कर लिया गया। विवि कर्मचारियों की तहरीर पर मुकदमा लिखकर फाफामऊ पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी लालता प्रसाद आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, विवि कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को एक युवक विवि की मार्कशीट की फोटोकॉपी और आईडी प्रुफ लेकर पहुंचा और बताया कि उसे डिग्री निकलवानी है।
विज्ञापन
उसकी मार्कशीट के नामांकन संख्या की जांच की गई तो वह फर्जी निकली। इसके बाद जब उससे मूल कॉपी दिखाने को कहा गया तो वह इधर उधर देखने लगा। परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह ने अन्य कर्मचारियों को बुलाकर युवक से सख्ती से पूछताछ की तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। युवक ने बताया कि उसने किसी दूसरे छात्र की मार्कशीट में छेड़छाड़ कर फर्जी मार्कशीट बनाई। एमए अंग्रेजी के जिस मार्कशीट पर डिग्री निकलवाने पहुंचा था, वह जून 2013 की परीक्षा के बाद छह दिसंबर 2013 को जारी किया गया है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह के हस्ताक्षर स्कैन करके उसमें फर्जी तरीके से लगाए गए हैं। जबकि उस अवधि में वह यहां नियुक्त ही नहीं थे। यह मार्कशीट गाजीपुर जिले के राजधारी सिंह स्मारक महाविद्यालय अध्ययन केंद्र की है। फाफामऊ एसओ आशीष सिंह ने बताया कि आरोपी से आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन