फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPRTOU 80 percent of the candidates appeared in the MBA-MCA examination of the open university

UPRTOU : मुक्त विवि की एमबीए-एमसीए परीक्षा में 80 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

Sat, 27 Aug 2022 10:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
UPRTOU 80 percent of the candidates appeared in the MBA-MCA examination of the open university
परीक्षा - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की एमबीए-एमसीए की प्रवेश परीक्षा में 80 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। 10 अभ्यर्थियों ने मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराया और प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। मुक्त विवि ने पहली बार किसी प्रवेश परीक्षा में यह व्यवस्था लागू की।

विज्ञापन



मुक्त विवि में एमबीए और एमबीए की एक-एक हजार सीटों पर प्रवेश के लिए 404 अभ्यर्थियोें ने आवेदन किए थे। शनिवार को प्रदेश के 12 क्षेत्रीय केंद्रों में अपराह्न एक से 3.30 बजे तक हुई प्रवेश परीक्षा में 80 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। सीटों से कम संख्या में आवेदन होने के कारण प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को दाखिला मिलना तय है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम दो सितंबर को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

एमबीए और एमसीए की प्रवेश परीक्षा में क्षेत्रीय केंद्रों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, नोएडा, आगरा, झांसी, मेरठ एवं प्रयागराज में केंद्र बनाए गए थे। आवेदन से इतर 10 अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर ही अपने रजिस्ट्रेशन कराए और प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। मुक्त विवि प्रशासन ने शुक्रवार देर रात यह निर्णय लेने के बाद सूचना वेबसाइट पर जारी कर दी थी। मुक्त विवि की किसी भी प्रवेश परीक्षा में पहली बार यह व्यवस्था लागू की गई।

हालांकि, अचानक सूचना दिए जाने के कारण रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या सीमित रही। प्रवेश परीक्षा समिति के समन्वयक डॉ. देवेश रंजन त्रिपाठी ने बताया कि सर्वर धीमा होने या अन्य कारण अभ्यर्थी अक्सर आवेदन से वंचित रह जाते हें। इस बार ऐसे अभ्यर्थियों को मौका दिया गया। प्रयागराज में चार, झांसी में एक, नोएडा में एक, कानपुर में दो एवं अन्य केंद्रों में दो अभ्यर्थी मौके पर रजिस्ट्रेशन कराके प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।


नकल करते पकड़े गए चार छात्र, पांच छात्राएं
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की सम सेमेस्टर की परीक्षा में शनिवार को उड़का दलों ने औचक निरीक्षण के दौरान नकल करते हुए नौ परीक्षार्थियों को पकड़ा। इनमें चार छात्र एवं पांच छात्राएं शामिल हैं। प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर के 141 केंद्रों में दो पालियों में हुई परीक्षा में 27279 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 291 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed