फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uproar over remains of cattle found outside businessman's house, case registered

Prayagraj : कारोबारी के घर के बाहर गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, केस दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 07:10 PM IST
सार

दरियाबाद पुलिस चौकी के पास स्थित एक मकान के सामने बृहस्पतिवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा शुरू हो गया। करीब दो घंटे तक चले हंगामा की सूचना पाकर अतरसुइया समेत तीन थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया।

विज्ञापन
Uproar over remains of cattle found outside businessman's house, case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दरियाबाद पुलिस चौकी के पास स्थित एक मकान के सामने बृहस्पतिवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा शुरू हो गया। करीब दो घंटे तक चले हंगामा की सूचना पाकर अतरसुइया समेत तीन थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। मामले में पुलिस ने गोपाल अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दरियाबाद के रहले वाले गोपाल अग्रवाल का ट्रांसपोर्ट का काराेबार है। सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर से बाहर निकले तो गेट के सामने गोवंश का कटा सिर पड़ा दिखा। वहीं, पड़ोसी अधिवक्ता दीपक कपूर समेत अन्य एक मकान के सामने कटा पैर मिला। साथ ही पशु के शरीर के अन्य क्षत-विक्षत हिस्से गली में पड़े थे। इसकी जानकारी होते ही लोग इकट्ठा हो गए। साथ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पहुंच गए।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस को दी गई। अतरसुइया थाना प्रभारी संजय द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही अन्य थानों की पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सकीय एक टीम ने जांच की और गोवंश के अवशेष को अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि अज्ञाकके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। किसी ने जान-बूझकर माहौल खराब करने की नियत से यह हरकत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पांच माह में तीसरी घटना

 

पीड़ित गोपाल अग्रवाल ने बताया कि पिछले पांच माह के भीतर यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी दो बार घर के सामने गोवंश के अवशेष मिले थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। अब एक फिर अवशेष मिले हैं। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed