फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: What will you do for administrative reforms after becoming SDM, administrative capability in PCS-2024

UPPSC : एसडीएम बनने के बाद प्रशासनिक सुधार के लिए क्या करेंगे, पीसीएस-2024 साक्षात्कार में प्रशासनिक क्षमता

Sat, 28 Feb 2026 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Feb 2026 03:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 साक्षात्कार के दौरान शुक्रवार को अभ्यर्थियों की बहुआयामी समझ का अलग-अलग पैनल ने मूल्यांकन किया। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि आपको एसडीएम बना दिया जाए तो प्रशासनिक सुधार के लिए कौन-कौन से कार्य प्राथमिकता से करेंगे।

विज्ञापन
UPPSC: What will you do for administrative reforms after becoming SDM, administrative capability in PCS-2024
यूपीपीसीएस का इंटरव्यू। - फोटो : एआई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 साक्षात्कार के दौरान शुक्रवार को अभ्यर्थियों की बहुआयामी समझ का अलग-अलग पैनल ने मूल्यांकन किया। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि आपको एसडीएम बना दिया जाए तो प्रशासनिक सुधार के लिए कौन-कौन से कार्य प्राथमिकता से करेंगे।

विज्ञापन


पैनल के सदस्यों ने प्रशासनिक क्षमता, संवैधानिक समझ और समसामयिक मुद्दों पर अभ्यर्थियों से प्रश्न पूछे। साक्षात्कार पैनलों ने अभ्यर्थियों की तार्किक सोच, निर्णय क्षमता को परखने पर विशेष जोर दिया। अभ्यर्थियों के अनुसार, एक महिला अभ्यर्थी से पूछा गया कि वह सिविल सेवा में क्यों जाना चाहती हैं। साथ ही किसानों के लिए ग्रामीण स्तर पर संचालित योजनाओं के बारे में सवाल किए गए।
विज्ञापन


उनसे किसानों के बच्चों के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में पूछा गया। एक अभ्यर्थी से एआई और रोजगार के अवसर पर सवाल पूछे गए। सामाजिक जीवन में व्यक्तिगत कमजोरी से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से अभ्यर्थियों की आत्म विश्लेषण क्षमता परखी गई। एआई समिट के संदर्भ में ग्रामीण क्षेत्रों में इसके उपयोग पर भी सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed