फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uppsc: UPPSC changed the format of the spokesperson recruitment application

UPPSC : यूपीपीएससी ने बदला प्रवक्ता भर्ती आवेदन का प्रारूप

Thu, 17 Dec 2020 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Dec 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Uppsc: UPPSC changed the format of the spokesperson recruitment application
uppsc - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लेाक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न विषयों में प्रवक्ताओं के पदों पर सीधी भर्ती के लिए चल रहे आवेदन का प्रारूप बदल दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी आवेदन नहीं किए हैं, उन्हें नए सिरे से आवेदन करने होंगे और जो अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं, उन्हें बदले प्रारूप के अनुसार अपने आवेदन में संशोधन करना होगा। इसी के मद्देनजर ऑनलाइन शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न विषयों में प्रवक्ताओं के 130 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें 63 पद अनारक्षित, 29 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 25 पद अनुसूचित जाति और 13 पद ईडब्ल्यूए अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू हई थी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन को सब्मिट करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर निर्धारित थी।
विज्ञापन


अब ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर आठ जनवरी 2021 और ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2021 निर्धारित कर दी गई है। आयोग के उप सचिव लखन लाल शिवहरे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विज्ञापन के ऑनलाइन प्रारूप पर आवेदन करने में स्नातकोत्तर के प्राप्तांक प्रतिशत का कॉलम था, लेकिन स्नातकोत्तर के प्राप्तांक ग्रेड सिस्टम में भी प्रदान किए जाते हैं। इस वजह से ग्रेड सिस्टम के प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने में असुविधा हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के प्रारूप में स्नातकोत्तर के प्राप्तांक प्रतिशत के कॉलम के स्थान पर स्नातकोत्तर ‘हैं’ अथवा ‘नहीं’, इसका विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
साथ ही स्नातक के प्राप्तांक प्रतिशत को भरने के लिए नया कॉलम ऑनलाइन आवेदन के प्रारूप में शामिल किया गया है। अभ्यर्थियों को अब नए प्रारूप के अनुसार आवेदन को पूर्ण करना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में अपना आवेदन पूर्ण  कर लिया है, उन्हें नया आवेदन करने की जरूरत नहीं है, लेकिन वह आयोग की वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन में संशोधन (स्नातकोत्तर के प्राप्तांक प्रतिशत के स्थान पर स्नातकोत्तर ‘हैं’ या नहीं और स्नातक के प्राप्तांक प्रतिशत का उल्लेख) करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed