{"_id":"5da0e7168ebc3e93d2291225","slug":"uppsc-sport-officer-exam-allahabad-news-ald2572637193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित परीक्षा से होगी क्रीड़ाधिकारी की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित परीक्षा से होगी क्रीड़ाधिकारी की भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीपीएससी ने निरस्त किया सीधी भर्ती का विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएसी) ने क्रीड़ाधिकारी के तीन पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी विज्ञापन निरस्त कर दिया है। क्रीड़ाधिकारी के पद पर भर्ती अब केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए आयोग ने संबंधित विभाग से पदों का अधियाचन दोबारा मांगा है।
क्रीड़ाधिकारी के पद पर अब तक केवल इंटरव्यू के माध्यम से सीधी भर्ती होती थी। खेल निदेशालय के तहत क्रीड़ाधिकारी के तीन पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोग की ओर से 24 अक्तूबर 2017 को विज्ञापन निकाला गया था। वहीं, 31 अगस्त 2017 से प्रदेश सरकार ने अवर स्तरीय पदों पर सीधी भर्ती समाप्त कर दी। क्रीड़ाधिकारी का पद भी अवर स्तरीय श्रेणी में शामिल है, सो अब इस पद पर भी सीधी भर्ती नहीं हो सकती। इसी के मद्देनजर आयोग ने सीधी भर्ती के लिए जारी विज्ञापन निरस्त कर दिया है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि क्रीड़ाधिकारी के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभाग से पदों का अधियाचन दोबारा मांगा गया है।