फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC sent data, way clear for agriculture recruitment, recruitment is to be done on 3446 posts of Agricultura

Job : यूपीपीएससी ने भेजा डाटा, कृषि भर्ती का रास्ता साफ, कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों पर होनी है भर्ती

Wed, 11 Oct 2023 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 12:59 PM IST
सार

डाटा भेजे जाने में हो रही देरी की शिकायत अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में की थी। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से पूछताछ की गई तो आयोग ने जवाब दिया कि सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य प्रतिवादियों की याचिकाओं के डाटा से संबंधित कार्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्राथमिकता से किया जा रहा है।

विज्ञापन
UPPSC sent data, way clear for agriculture recruitment, recruitment is to be done on 3446 posts of Agricultura
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती-2013 के अभ्यर्थियों का डाटा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को भेज दिया है। ऐसे में कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों पर नई भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। यूपीपीएससी में धरना और ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थियों को आयोग के प्रतिनिधि की ओर से यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन



दरअसल, डाटा भेजे जाने में हो रही देरी की शिकायत अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में की थी। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से पूछताछ की गई तो आयोग ने जवाब दिया कि सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य प्रतिवादियों की याचिकाओं के डाटा से संबंधित कार्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्राथमिकता से किया जा रहा है। जल्द ही डाटा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को दी जानकारी


जब अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में धरना और ज्ञापन देने पहुंचे तो आयोग के प्रतिनिधि ने उन्हें बताया कि शासन को ईमेल के माध्यम से डाटा प्रेषित किया जा चुका है। डाटा की प्रमाणित हार्डकॉपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भी उपलब्ध करा दी गई है। डाटा न भेजे जाने के कारण ही कृषि प्राविधिक सहायक की नई भर्ती फंसी हुई थी।


यूपीएसएसएससी को कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों का अधिचायन महीनों पहले मिल चुका है और इस भर्ती का विज्ञापन भी तैयार है। आयोग को डाटा मिलने का इंतजार था। आयोग जल्द ही नई भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। यूपीपीएससी में ज्ञापन देने वालों में कृषि प्रतियोगी छात्र अभिनव मिश्रा, विशाल सिंह, अमित शुक्ला, बृजेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, नितीश, राहुल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed