{"_id":"5cc74ccdbdec22075f577020","slug":"uppsc-s-second-half-yearly-calendar-by-the-end-of-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी का दूसरा अर्धवार्षिक कैलेंडर मई के अंत तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी का दूसरा अर्धवार्षिक कैलेंडर मई के अंत तक
Tue, 30 Apr 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अब तक पीसीएस-2019 की परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है और न ही आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा के बारे में ही कोई जानकारी है। आयोग मई के अंत तक जुलाई से दिसंबर तक की परीक्षाओं का अर्धवार्षिक कैलेंडर जारी करने की तैयारी में है। कैलेंडर जारी होने के बाद ही परीक्षाओं की तिथियां सामने आएंगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का कहना है कि पीसीएस-2019 और आरओ/एआरओ परीक्षा की तिथि अब तक घोषित नहीं की गई है। परीक्षा तिथि को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है और इस वजह से अभ्यर्थियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि आयोग जल्द ही जुलाई से दिसंबर तक की परीक्षाओं का वर्ष 2019 का दूसरा अर्धवार्षिक कैलेंडर जारी करे। आयोग की ओर से अब तक जनवरी से जून तक का पहला अर्धवार्षिक कैलेंडर ही जारी किया गया है। इसमें पीसीएस और आरओ/एआरओ जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
हालांकि पिछले वर्ष 2018 में आयोग ने जुलाई से दिसंबर तक की परीक्षाओं का दूसरा अर्धवार्षिक कैलेंडर 25 मई को जारी किया था लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि दूसरा अर्धवार्षिक कैलेंडर अप्रैल में ही जारी हो जाना चाहिए ताकि परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि जुलाई से दिसंबर तक का परीक्षा कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। मई के अंत तक कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन