फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC released cutoff marks, not downloaded till late night, upset candidates

PCS 2022 : यूपीपीएससी ने जारी किया कटऑफ अंक, देर रात तक नहीं हुए डाउनलोड, परेशान हुए अभ्यर्थी

Wed, 12 Jul 2023 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 12:17 PM IST
सार

यूपीपीएससी की ओर से पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा के कटऑफ अंक एवं अभ्यर्थियों के प्राप्तांक के साथ यह सूचना भी जारी की गई कि यह 11 से 17 जुलाई तक आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
UPPSC released cutoff marks, not downloaded till late night, upset candidates
यूपीपीएससी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार शाम पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा के कटऑफ अंक और अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी तो कर दिए, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण अभ्यर्थी देर रात तक कटऑफ अंक एवं प्राप्तांक डाउनलोड नहीं कर सके।

विज्ञापन


यूपीपीएससी की ओर से पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा के कटऑफ अंक एवं अभ्यर्थियों के प्राप्तांक के साथ यह सूचना भी जारी की गई कि यह 11 से 17 जुलाई तक आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों ने जब वेबसाइट पर कटऑफ अंक एवं प्राप्तांक डाउनलोड करने चाहे तो सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


अभ्यर्थी देर रात तक कटऑफ अंक और अपने प्राप्तांक देखने के लिए परेशान रहे। आयोग के सचिव देवी प्रसाद पाल की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि अभ्यर्थी वेबसाइट को क्लिक करने पर प्रदर्शित फॉर्मेट पर वांछित सूचनाओं की प्रविष्ट करने के बाद अपने प्राप्तांक प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन वांछित सूचनाएं भरने के बाद भी कटऑफ अंक एवं प्राप्तांक डाउनलोड नहीं किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंकों की सूचना प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed