फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Recruitment will be done on 2540 posts of Staff Nurse, Commission may issue advertisement in the second

UPPSC : स्टाफ नर्स के 2540 पदों पर होगी भर्ती, आयोग अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है विज्ञापन

Sat, 29 Jul 2023 12:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 12:52 PM IST
सार

स्टाफ नर्स पुरुष व महिला के 2240 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा स्टाफ नर्स आयुर्वेद पुरुष-महिला के 300 पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी की ओर से होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 54 पदों के लिए भी अगस्त के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन निकालने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
UPPSC: Recruitment will be done on 2540 posts of Staff Nurse, Commission may issue advertisement in the second
स्टाफ नर्स। - फोटो : sociol media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग स्टाफ नर्स के 2540 पदों पर भर्ती के लिए अगले महीने से प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। अगस्त के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन जारी करने के साथ आवेदन लेने की घोषणा की गई है। आयोग की ओर से अगस्त में ही अन्य विभागों के अलग-अलग 98 पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई है। आयोग ने अगस्त महीने में विज्ञापित होने वाली भर्तियों का विवरण भी जारी किया है। कुल सात तरह की भर्तियों के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन निकाले जाने की संभावना है। इसके तहत सबसे बड़ी भर्ती स्टाफ नर्स की है।

विज्ञापन


स्टाफ नर्स पुरुष व महिला के 2240 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा स्टाफ नर्स आयुर्वेद पुरुष-महिला के 300 पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी की ओर से होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 54 पदों के लिए भी अगस्त के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन निकालने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

विभाग व पदों का विवरण जिनके लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन जारी होने की संभावना है-

विभाग/परीक्षा का नाम                         पद नाम             संख्या



सहायक नगर नियोजक परीक्षा - 2023            सहायक नगर नियोजन 24
स्टाफ नर्स परीक्षा -2023                         स्टाफ नर्स                        2240

स्टाफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा -2023             स्टाफ नर्स आयुर्वेद             300
भूतत्व एवं खनिकर्म                         सहायक रसायनज्ञ             02

उप्र आयुष (होम्योपैथी)                         होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी 54
उप्र आयुष (होम्योपैथी)                         होम्योपैथिक प्रोफेसर             27

प्रशिक्षण प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान उप निदेशक             01

आरओ-एआरओ समेत अन्य बड़ी भर्तियां भी जल्द

लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को जल्द ही बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं। आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा, अपर निजी सचिव परीक्षा, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) परीक्षा समेत अन्य भर्तियों को करने की घोषणा की गई है। इनके जल्द ही विज्ञापन निकाले जाएंगे। आयोग ने आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने इन पदों का विज्ञापन निकाले जाने से पहले प्रतियोगियों को इसकी प्रक्रिया पूरी कर ओटीआर नंबर प्राप्त कर लेने के लिए कहा है, जिससे इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन के समय उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन

दो पदों के लिए साक्षात्कार अगले महीने

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अगस्त के दूसरे सप्ताह में आयुष विभाग में प्रोफेसर संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत व चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य केमिस्ट के एक-एक पदों के लिए साक्षात्कार की घोषणा की है।

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 13 को
लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा प्रवक्ता केमिकल इंजीनियरिंग, डेयरी इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग व पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए 13 अगस्त को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रयागराज और लखनऊ में परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से व दिन में दो बजे से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed