फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Recruitment process of PCS-2022 will start this month so far 300 posts have been requisitioned

यूपीपीएससी : इसी माह शुरू होगी पीसीएस-2022 की भर्ती प्रक्रिया, अब तक 300 पदों का मिला अधियाचन

Fri, 11 Mar 2022 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Mar 2022 08:19 PM IST
सार

यूपीपीएससी के कैलेंडर में पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा इस वर्ष 12 जून को प्रस्तावित है, जबकि मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को होनी है। प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन को तीन माह शेष रह गए हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को एक माह का वक्त दिया जाता है।

विज्ञापन
UPPSC: Recruitment process of PCS-2022 will start this month so far 300 posts have been requisitioned
UPPSC pcs - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएस-2022 की भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को अब तक पीसीएस के तकरीबन 300 पदों का अधियाचन मिल चुका है, लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण नई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी थी। चूंकि अब चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, ऐसे में आयोग के सामने भर्तियों को तेजी से आगे बढ़ाने की चुनौती है। माना जा रहा है कि लोक सेवा आयोग जल्द ही पीसीएस-2022 का विज्ञापन जारी करेगा।

विज्ञापन




यूपीपीएससी के कैलेंडर में पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा इस वर्ष 12 जून को प्रस्तावित है, जबकि मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को होनी है। प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन को तीन माह शेष रह गए हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को एक माह का वक्त दिया जाता है।
विज्ञापन




ऐसे में आयोग पीसीएस-2022 की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने जा रहा है। हालांकि आयोग ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में ही विज्ञापन जारी करने की तैयारी की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद विधानसभा चुनाव शुरू हो गए। चुनाव खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बढ़ सकती है पदों की संख्या

आयोग को पिछले साल के अंत में ही पीसीएस-2022 के लिए तकरीबन डेढ़ सौ पदों का अधियाचन मिल चुका था। इसके लिए शासन की ओर से 22 फरवरी को एसडीएम के 39 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया और पदों की संख्या बढ़कर 200 के आसपास पहुंच गई। सूत्रों का कहना है कि आयोग को 100 नए पदों का अधियाचन भी मिल गया है और अब पदों की संख्या बढ़कर लगभग तीन सौ पहुंच गई है।




पदों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। नियमों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने तक पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है। पर्याप्त संख्या में पदों का अधियाचन मिलने के बाद आयोग अब विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रहा है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि इस पर काम चल रहा है। मार्च में पीसीएस-2022 का विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed