फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC recruitment 2018: 39 posts of Deputy Collector, 93 posts of Deputy SP will be filled, UPPSC has released

uppsc : डिप्टी कलेक्टर के 39, डिप्टी एसपी के 93 पदों पर होगी भर्ती, यूपीपीएससी ने जारी किया पदों का विवरण

Tue, 14 Feb 2023 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 11:39 PM IST
सार

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 के तहत पीसीएस के 30 प्रकार के 383 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इंटरव्यू 20 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पदों के विवरण सहित अनिवार्य एवं अधिमानी अर्हताएं जारी की हैं।

विज्ञापन
UPPSC recruitment 2018: 39 posts of Deputy Collector, 93 posts of Deputy SP will be filled, UPPSC has released
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 के तहत पीसीएस के 30 प्रकार के 383 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इंटरव्यू 20 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पदों के विवरण सहित अनिवार्य एवं अधिमानी अर्हताएं जारी की हैं।

विज्ञापन

ग्रुप-1 एग्जीक्यूटिव श्रेणी में डिप्टी कलेक्टर के 39 और डिप्टी एसपी के 93 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के 25, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/सह जिला विद्यालय निरीक्षक/उपसचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं अन्य समकक्षीय प्रशासनिक पद और नगर विकास अनुभाग-4 में अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1/सहायक नगर आयुक्त के दो-दो पदाें पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन

इनके अतिरिक्त पीसीएस-2022 में अधीक्षक कारागार के तीन, निबंधन विभाग में उप निबंधक के चार, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप अनुभाग-1 में सहायक नियंत्रक विधि माप विज्ञान ग्रेड-2 का एक, वित्त सेवाएं अनुभाग-दो में कोषाधिकारी/लेखाधिकारी के 15 पद शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) के छह, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के चार, नगर विकास विभाग में लेखाधिकारी दो, उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में रसायनज्ञ के दो एवं विशेष कार्याधिकारी का एक पद शामिल है, नगर विकास अनुभाग-4 में कर निर्धारण अधिकारी के छह पद, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के चार पद भी पीसीएस-2022 में शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के एक पद, खाद्य एवं रसद विभाग में जिला खाद्य विपणन अधिकारी के दो, जिला पूर्ति अधिकारी श्रेणी-2 के सात, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी के 15, आबकारी निरीक्षक के 10, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में प्रबंधक के 19, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के 12 और नायब तहसीलदार के 52 पदों पर भर्ती होगी।

वहीं, ग्रुप-2 के तहत बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 में वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 19 पदों, ग्रुप-3 के तहत राज्य संपत्ति विभाग में व्यवस्थाधिकारी के छह एवं व्यवस्थापक के 22, ग्रुप-4 के तहत श्रम विभाग में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच और ग्रुप-5 के तहत भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में प्राविधिक सहायक (भू-भौतिकी) के दो पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed