फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Re-advertisement of APS-2013 to be released on September 13

यूपीपीएससी : 13 सितंबर को जारी होगा एपीएस-2013 का पुनर्विज्ञापन

Sat, 11 Sep 2021 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Sep 2021 07:14 PM IST
सार

आयोग ने बीते 23 अगस्त को एपीएस भर्ती-2013 की दो चरणों की परीक्षा निरस्त कर दी थी। एपीएस के 176 पदों पर भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2013 को विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन यह विज्ञापन नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन
UPPSC: Re-advertisement of APS-2013 to be released on September 13
uppsc

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती-2013 की परीक्षा निरस्त करने के बाद 13 सितंबर को पुनर्विज्ञापन जारी करने जा रहा है। हालांकि इस विज्ञापन के तहत नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही आयोग ने पहले चरण की लिखित परीक्षा की संभावित तिथि भी घोषित कर दी है। लिखित परीक्षा 11 नवंबर को प्रस्तावित है। यूपीपीएससी ने छह माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


आयोग ने बीते 23 अगस्त को एपीएस भर्ती-2013 की दो चरणों की परीक्षा निरस्त कर दी थी। एपीएस के 176 पदों पर भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2013 को विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन यह विज्ञापन नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी कर दिया गया था। नियमावली में शॉर्ट हैंड की परीक्षा में किसी प्रकार की गलती अनुमन्य नहीं है, लेकिन विज्ञापन में पांच फीसदी तक की गलती पर छूट प्रदान की गई थी।
विज्ञापन


इसी आधार पर आयोग ने पहले चरण की लिखित परीक्षा और दूसरे चरण की शॉर्ट हैंड एवं टाइप टेस्ट की परीक्षा भी करा दी थी। तीसरे चरण एवं अंतिम चरण की कंप्यूटर ज्ञान की परीक्षा बाकी रह गई थी। ठीक यही गलती एपीएस-2010 में हुई थी, जिसमें अभ्यर्थियों को शॉर्ट हैंड में गलती पर अतिरिक्त छूट देकर चयनित कर लिया गया था और उन्हें ज्वाइन भी करा दिया गया था। मामला सामने आने पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की कार्रवाई के बाद आयोग ने एपीएस भर्ती-2013 की परीक्षा निरस्त कर दी और पुनर्विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया। आयोग ने भी माना था कि नियमों के विपरीत विज्ञापन जारी होने के कारण परीक्षा निरस्त की गई। अब आयोग 13 सितंबर को पुनर्विज्ञापन जारी करने जा रहा है। पुनर्विज्ञापन में यह संशोधन होगा कि शॉर्ट हैंड में किसी भी प्रकार की गलती अनुमन्य नहीं होगी।


पुनर्विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर 12 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेगा। आयोग के सचिव जगदीश ने बताय कि नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने पुराने विज्ञापन के तहत आवेदन किए थे, उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि अंकित करके 12 अक्तूबर तक आवेदन पत्र डाउनलोड करने होंगे और आवेदन की हार्डकॉपी सहित वांछित अभिलेख आयोग में 22 अक्तूबर, शाम पांच बजे तक हाथों-हाथ या डाक के माध्यम से जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed