फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Questions raised on not installing jammer during interview, system was implemented five years ago

UPPSC : इंटरव्यू के दौरान जैमर न लगाने पर उठे सवाल, पांच साल पहले लिया गया था निर्णय

Sat, 21 May 2022 09:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 May 2022 09:41 PM IST
सार

शासन स्तर पर 21 जुलाई 2017 को तत्कालीन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया गया था। अक्सर आरोप लगते हैं कि इंटरव्यू के दौरान मोबाइल फोन या परिसर में लगे बेसिक फोन का गलत इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
UPPSC: Questions raised on not installing jammer during interview, system was implemented five years ago
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

शासन स्तर पर पांच साल पहले हुई बैठक में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को सुझाव दिया गया था कि किसी भी भर्ती के इंटरव्यू के दौरान परिसर में मोबाइल फोन जैमर का इस्तेमाल किया जाए, लेकिन यह व्यवस्था अब तक लागू नहीं की जा सकी। प्रतियोगी छात्र इस पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने तय किया है कि मुख्यमंत्री और आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग करेंगे कि इसे लागू किया जाए।

विज्ञापन



शासन स्तर पर 21 जुलाई 2017 को तत्कालीन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया गया था। अक्सर आरोप लगते हैं कि इंटरव्यू के दौरान मोबाइल फोन या परिसर में लगे बेसिक फोन का गलत इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन



यह मुद्दा पांच साल पहले हुई बैठक में भी उठा था। तब शासन की ओर से आयोग को सुझाव दिया गया था कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भांति साक्षात्कार के दौरान प्रशासनिक भव में लगे सभी बेसिक फोन अक्रियाशील कर दिए जाएं और मोबाइल फोन निष्क्रिय करने के लिए जैमर का इस्तेमाल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से बनी रहती है गड़बड़ी की आशंका

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में ब्ल्यू टूथ जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग बढ़ा है। इससे परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है। ऐसे मामले लगातार सामने भी आ रहे हैं।


कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ज्यादातर परीक्षाओं में अब जैमर उपयोग किए जा रहे हैं, लेकिन भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता का दावा करने वाला यूपीपीएससी अब भी पुरानी ढर्रे पर चल रहा है। समिति की ओर से आयोग के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की जाएगी कि इंटरव्यू एवं अन्य परीक्षाओं के दौरान मोबाइल फोन जैमर का इस्तेमाल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed