फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Preparation to issue advertisement of staff nurse this week, 2648 posts will be organized

UPPSC : इसी हफ्ते स्टाफ नर्स का विज्ञापन जारी करने की तैयारी, 2648 पदों पर होगा आयोजन

Mon, 14 Aug 2023 02:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 02:19 PM IST
सार

UPPSC ने बीते माह आगामी विज्ञापनों के लिए पदों का विवरण जारी किया था। ये विज्ञापन अगस्त के दूसरे सप्ताह के करीब संभावित हैं। इनमें स्टाफ नर्स परीक्षा 2023 के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) के 2240 पद और स्टाफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा 2023 के तहत स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के 300 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
UPPSC: Preparation to issue advertisement of staff nurse this week, 2648 posts will be organized
स्टाफ नर्स। - फोटो : sociol media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस हफ्ते स्टाफ नर्स भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। स्टाफ नर्स ही नहीं, बल्कि कई दूसरी भर्तियां भी इसी हफ्ते शुरू की जा सकती हैं। आयोग सात प्रकार के 2648 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


आयोग ने बीते माह आगामी विज्ञापनों के लिए पदों का विवरण जारी किया था। ये विज्ञापन अगस्त के दूसरे सप्ताह के करीब संभावित हैं। इनमें स्टाफ नर्स परीक्षा 2023 के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) के 2240 पद और स्टाफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा 2023 के तहत स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के 300 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा सहायक नगर नियोजक परीक्षा 2023 के तहत 24 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी इसी हफ्ते प्रस्तावित है। भूतत्व व खनिकर्म विभाग में सहायक रसायनज्ञ के दो पदों, उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के 54 पदों, विभिन्न विषयों में होम्योपैथिक प्रोफेसर के 27 पदों और प्रशिक्षण प्रभाग राज्य नियोजन संस्थान में उप निदेशक के एक पद के लिए भी इसी हफ्ते विज्ञापन जारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed