फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Posts will not remain vacant due to implementation of OTR, uploading of educational records will reduce

UPPSC : ओटीआर लागू होने से खाली नहीं रहेंगे पद, शैक्षिक अभिलेख अपलोड होने से कम होंगे औपबंधिक चयन

Fri, 20 Jan 2023 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Jan 2023 01:27 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं से तकरीबन 12 लाख अभ्यर्थी जुड़े हैं। एक अप्रैल से सभी अभ्यर्थियों के लिए ओटीआर अनिवार्य कर दिया जाएगा। यानी एक अप्रैल के बाद जो भी विज्ञापन जारी होंगे, उनमें वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है।

विज्ञापन
UPPSC: Posts will not remain vacant due to implementation of OTR, uploading of educational records will reduce
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एक अप्रैल से अपनी सभी भर्ती परीक्षाओं में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की व्यवस्था अनिवार्य करने जा रहा है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद शैक्षिक अभिलेखों की कमी के कारण पद रिक्त रह जाने की आशंका बहुत कम हो जाएगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं से तकरीबन 12 लाख अभ्यर्थी जुड़े हैं। एक अप्रैल से सभी अभ्यर्थियों के लिए ओटीआर अनिवार्य कर दिया जाएगा। यानी एक अप्रैल के बाद जो भी विज्ञापन जारी होंगे, उनमें वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके साथ ही आयोग सीधी भर्तियों और मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अपने शैक्षिक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया को भी अनिवार्य करने जा रहा है।

विज्ञापन

वर्तमान में लागू व्यवस्था के तहत जिन अभ्यर्थियों के अभिलेख पूरे नहीं होते हैं, उनका चयन प्रोविजनल (औपबंधिक) रूप से किया जाता है। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद आयोग के पास रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों से जुड़े सभी शैक्षिक अभिलेख उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में प्रोविजनल चयन नहीं होंगे और न ही अभिलेखों की कमी के कारण पद रिक्त रह जाने की कोई समस्या रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीएससी भर्ती परीक्षाओं की प्रतीक्षा सूची भी जारी नहीं करता है। ऐसे में पद रिक्त रह जाने के बाद उस पर किसी अन्य अभ्यर्थी को चयन नहीं मिल पाता है। रिक्त पदों को भरने के लिए आयोग को पुनर्विज्ञापन की संस्तुति करनी पड़ती है और इसके बाद नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाता है। इसमें काफी वक्त लग जाता है, लेकिन व्यवस्था में बदलाव से इस समस्या का निराकरण हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed