{"_id":"5d72b5f58ebc3e93a76fe08a","slug":"uppsc-pcs-mains-and-ro-aro-results-allahabad-news-ald254201444","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस मेंस के बाद आएगा आरओ\/एआरओ का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस मेंस के बाद आएगा आरओ/एआरओ का रिजल्ट
विज्ञापन
UPPSC PCS mains and RO ARO results
पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का परिणाम इस माह संभावित
आरओ/एआरओ परीक्षा की कॉपियां जांचने का काम अंतिम दौर में
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) दो माह के भीतर दो बड़ी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। आयोग पहले पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा और इसके बाद समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2017 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है।
पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा पिछले साल जून-जुलाई में आयोजित की गई थी। पीसीएस के 677 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा को एक साल से अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में इस परीक्षा का परिणाम आयोग की प्राथमिकता में है और आयोग सितंबर में पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। अक्तूबर में पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा भी प्रस्तावित है, सो आयोग इस परीक्षा से पहले ही 2017 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर देना चाहता है ताकि परीक्षाओं का क्रम न बिगड़े और आगामी परीक्षाओं के सत्र को नियमित किया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक आयोग की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आरओ/एआरओ-2017 की मुख्य परीक्षा है। आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल आठ अप्रैल को आयोजित की गई थी। आरओ/एआरओ के 809 पदों पर हुई भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 15342 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा इस साल फरवरी में आयोजित की गई थी। आरओ/एआरओ के पदों पर चार साल से भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं सचिवालय में बड़ी संख्या में आरओ/एआरओ के पद खाली पड़े हैं और इससे आयोग का कामकाज प्रभावित हो रहा है, सो आयोग इस परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित करने की तैयारी में है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार पीसीएस मेंस-2017 का परिणाम इस माह आ सकता है।