फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: PCS J Pre exam tomorrow, more than 79 thousand candidates will appear, 33 centers made in Prayagraj

UPPSC : पीसीएस जे प्री परीक्षा कल, 79 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, प्रयागराज में बनाए गए 33 केंद्र

Fri, 10 Feb 2023 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 10:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (पीसीएस-जे) प्रारंभिक परीक्षा-2022 रविवार को प्रयागराज समेत पांच जिलों में होगी। इसमें कुल 79561 अभ्यर्थियों को शामिल होना है।

विज्ञापन
UPPSC: PCS J Pre exam tomorrow, more than 79 thousand candidates will appear, 33 centers made in Prayagraj
PCS J 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (पीसीएस-जे) प्रारंभिक परीक्षा-2022 रविवार को प्रयागराज समेत पांच जिलों में होगी। इसमें कुल 79561 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। दो-दो घंटे की परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 एवं दिन में 2.30 बजे से होगी। सबसे अधिक आगरा में 23973 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज में 15353, कानपुर में 12598, गोरखपुर में 13005 तथा मेरठ में 14632 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज में 15353 परीक्षार्थियों के लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों को 11 सेक्टर में विभाजित किया गया है। लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. रामजी मौर्य एवं संतोष कुमार श्रीवास्तव, डीएम संजय कुमार खत्री की मौजूदगी में कलक्ट्रेट में शुक्रवार को हुई बैठक में परीक्षा की तैयारियाें की समीक्षा की गई।

विज्ञापन

डीएम ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर के अलावा हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त फोर्स की तैनाती के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed