फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: PCS exam to be held in 1505 centres in Uttar Pradesh, highest number of 60886 candidates registered in Prayagraj

यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश के 1505 केंद्रों में होगी पीसीएस परीक्षा, सर्वाधिक 60886 अभ्यर्थी प्रयागराज में पंजीकृत

Mon, 11 Oct 2021 09:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Oct 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: PCS exam to be held in 1505 centres in Uttar Pradesh, highest number of 60886 candidates registered in Prayagraj
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पीसीएस-2021 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2021 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्तूबर को प्रदेश के 31 जिलों के 1505 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर चुका है।

विज्ञापन


पीसीएस के 538 और एसीएफ/आरएफओ के 16 पदों पर भर्ती के लिए रिकार्ड संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा के लिए 691173 अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। प्रयागराज में सर्वाधिक 133 केंद्र बनाए गए हैं और इन केंद्रों में परीक्षा के लिए 60886 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं, लखनऊ में परीक्षा के लिए 55131 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


केंद्रों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार ज्यादातर अभ्यर्थियों को अपने ही जिले में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 और अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार सीधी भर्तियों के कटऑफ अंक जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चार सीधी भर्तियों के कटऑफ एवं प्राप्तांक सोमवार को जारी कर दिए। इनके तहत प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता केमिकल फर्टिलाइजर, आर्किटेक्चर, फार्मेसी, फिजिक्स, अंग्रेजी, प्रवक्ता कॉमर्स एवं वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर, संस्थागत वित्त एवं सर्वहित बीमा निदेशालय में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, पर्यटन विभाग में सहायक
सांख्यिकी अधिकारी (इंवेस्टिगेटर कंप्यूटर), ट्रांसपोर्ट विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में
प्रवक्ता फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, एजूकेशन, आर्ट्स, सोशल साइंस एवं प्रवक्ता साइकोलॉजी और शिक्षा विभाग में प्रवक्ता हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू,
गणित, फिजिक्स, इतिहास, संस्कृत, पर्सियन, कॉमर्स, तर्कशास्त्र एवं प्रवक्ता फिजिकल इंस्ट्रक्टर के पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कराए गए थे।
कटऑफ एवं प्राप्तांक 18 अक्तूबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed