फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC pcs 2017 result

पीसीएस में बेटियों ने फिर लहराया परचम, 10 में से चार सीटों पर महिलाओं का कब्जा

Sat, 12 Oct 2019 01:33 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
UPPSC pcs 2017 result
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला

पहले पीजीएस-जे और अब पीसीएस-2017 में, देश की बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। पीसीएस-2017 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की 10 अक्तूबर जारी की गई सूची में 27 फीसदी महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। यहां तक कि टॉप टेन में भी चार स्थानों पर महिला अभ्यर्थियों ने कब्जा किया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2017 के तहत कुल 27 प्रकार के 676 पदों पर भर्ती के लिए गुरुवार को अंतिम चयन परिणाम जारी किया, जिसमें 181 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। टॉप टेन की लिस्ट में तीसरे स्थान पर मीनाक्षी पांडेय, पांचवें स्थान पर निधि डोडवाल, छठवें पर बुशरा बानो और नौवें नंबर पर दिव्या ओझा हैं।
विज्ञापन


इन सभी बेटियों का चयन एसडीएम पद के लिए हुआ है। पीसीएस-2017 में एसडीएम के कुल 22 पद थे और इनमें से सात पदों पर महिला अभ्यर्थियों का कब्जा रहा। वहीं, डिप्टी एसपी के 90 में से 23 पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर भी मारी बाजी

इसके अलावा सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) का एक पद था और यह भी महिला अभ्यर्थी के खाते में गया। वहीं वाणिज्य कर अधिकारी के 80 में से 26 पदों, बीडीओ के 97 में से 24 पदों औरा डिस्टिक्ट कमांडेंट होमगार्ड के चार में से एक पद पर महिला अभ्यर्थी का अंतिम रूप से चयन किया गया है।

पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स अफसर के नौ में से एक, ट्रेजरी अफसर/एकाउंट अफसर के 47 में से 19, नायब तहसीलदार के 114 में से 22 और डिस्ट्रिक्ट फूड मार्केटिंग अफसर के चारों पदों पर महिला अभ्यर्थी चयनित हुई हैं।

सहायक श्रमायुक्त के आठ में से तीन, सांख्यिकी अधिकारी के पांच में से दो, जिला युवा कल्याण अधिकारी के पांच में से दो, सुप्रीटेंडेंट जेलर के चार में से एक, जिला पंचायत राज अधिकारी के 10 में से दो, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी के 16 में से तीन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के 14 में से दो पद महिला अभ्यर्थियों के खाते में गए। कार्य अधिकारी का एक पद था और इस पर महिला अभ्यर्थी का चयन हुआ।
 

डिस्ट्रिक्ट ऑडिट अफसर के दो पद थे और दोनों पर महिला अभ्यर्थी का चयन हुआ। वहीं, असिस्टेंट कमिश्नर व असिस्टेंट रजिस्ट्रार के आठ में से तीन, अधिशासी अधिकारी के 18 में से छह, सहाकय जिला सेवा योजन अधिकारी के 84 में से 20, कृषि अधिकारी समूह ‘ख’ के नौ में से एक, जिला हॉर्टीकल्चर अधिकारी प्रथम के 15 में से तीन और जिला हॉर्टीकल्चर द्वितीय के छह में एक पद पर महिला अभ्यर्थी का चयन हुआ। केवल डेजिग्नेटेड अफसर का एक पद ऐसा था, जिस पर महिला अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed