फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Now the Technical Education Service Examination will be held on 21st and 22nd September

UPPSC : अब 21 व 22 सितंबर को होगी प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, आयोग ने जारी किया संशोधित कैलेंडर

Sun, 31 Aug 2025 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Aug 2025 03:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा-2023 अब एक की जगह दो दिन कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कैलेंडर में संशोधन करते हुए परीक्षा योजना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
UPPSC: Now the Technical Education Service Examination will be held on 21st and 22nd September
UPPSC Exam Calendar 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा-2023 अब एक की जगह दो दिन कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कैलेंडर में संशोधन करते हुए परीक्षा योजना भी जारी कर दी है। आयोग के उप सचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यूपीपीएससी के कैलेंडर में पहले यह परीक्षा 21 सितंबर को प्रस्तावित थी। अब इसमें संशोधन करते हुए परीक्षा 21 और 22 सितंबर को कराने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


परीक्षा दो सत्रों में सुबह नौ से 11:30 बजे और अपराह्न 2:30 से शाम पांच बजे तक लखनऊ में होगी। 21 सितंबर को प्रशिक्षक (खादी, कंबल, अखाद्य तेल एवं साबुन, माचिस एवं अगरबत्ती, लोहारी/ बढ़ईगीरी और चर्म) की परीक्षा होगी। पहले सत्र में होने वाली प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में सामान्य हिंदी के 25 व मुख्य विषय के 100 यानी 125 प्रश्न होंगे। मुख्य विषय में टेक्सटाइल इंजीनियरिंग-एक, केमिकल इंजीनियरिंग-एक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग-एक, लेदर टेक्नोलॉजी-एक से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में भी 125 प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य अध्ययन के 25 व मुख्य विषय टेक्सटाइल इंजीनियरिंग-दो, केमिकल इंजीनियरिंग-दो, मैकेनिकल इंजीनियरिंग-दो, लेदर टेक्नोलॉजी-दो के 100 प्रश्न होंगे। वहीं, 22 सितंबर को प्रशिक्षक (बांस और बेंत, मधुमक्खी पालन, कुम्हारी हस्तनिर्मित कागज, खाद्य संरक्षण, रेशा, ग्रामीण तेल, अनाज फसल और दाल प्रसंस्करण) की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सत्र की परीक्षा में 125 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें सामान्य हिंदी के 25 व सामान्य अध्ययन-एक के 100 प्रश्न यानी कुल 125 प्रश्न होंगे। दूसरे सत्र की परीक्षा में सामान्य अध्ययन-दो में 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तहत प्रशिक्षक के 14 प्रकार के 46 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed